{"_id":"62853652856d0c420a1f48ac","slug":"congress-protest-for-health-issue-in-nither-rampur-hp-news-sml4092705149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
नित्थर अस्पताल में डॉक्टर न होने को लेकर रोष जताते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : RAMPUR-HP
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील में चरमराई स्वास्थ्य सुविधाओं के खिलाफ बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नित्थर परिसर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष जताया। कांग्रेस जोनल अध्यक्ष नित्थर प्रवीण कुमार ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नित्थर में दो महीने से एक भी चिकित्सक नहीं है। सरकार की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की घोषणा सिर्फ जुमला नजर आने लगी है।
इससे उपतहसील की करीब आठ पंचायतों नित्थर, देहरा, दुराह, लोट, शिल्ली, पलेही और कुठेड़ की हजारों की जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में मरीजों को उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल या सौ किलोमीटर दूर शिमला के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इसमें सबसे अधिक परेशानी गरीब तबके को पेश आ रही है। चिकित्सक का पद खाली होने से आम जनता की दुश्वारियां बढ़ गई गई हैं।
वहीं, कुल्लू कांग्रेस जिला महासचिव जितेंद्र ठाकुर का कहना है कि पीएचसी नित्थर को सीएचसी बनाना महज एक चुनावी जुमला साबित हो रहा है, जिसे जनता समझ रही है। विस चुनाव में भाजपा सरकार को जनता इसका करारा जवाब देगी। इस मौके पर नित्थर पंचायत प्रधान जगदीश ठाकुर, जिला कांग्रेस कुल्लू महासचिव जितेंद्र ठाकुर, सिकंदर, बेलीराम, अजय आनंद, हीरा सिंह कटोच, प्रेम सिंह ठाकुर, वीर सिंह ठाकुर, विनोद, लक्ष्मीकांत, दिवेश ठाकुर, जयसुख, नरोत्तम, राजिंद्र, राजपाल और जगपाल सहित कई अन्य मौजूद रहे।