फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   congress protest against pwd department nichar kinnaur

कल्पा में कांग्रेस ने लोनिवि के खिलाफ खोला मोर्चा

Sat, 07 Aug 2021 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
congress protest against pwd department  nichar kinnaur
कल्पा में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर कांग्रेस ने जिले के निचार खंड के भावानगर के बाद लोक निर्माण विभाग एक्सईएन कार्यालय कल्पा के बाहर भी प्रदर्शन किया। किन्नौर कांग्रेस ने लोनिवि पर भारी अनियमितताएं बरतने और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष उमेश नेगी की अध्यक्षता में अधिशासी अभियंता कार्यालय कल्पा का घेराव किया।
विज्ञापन

कल्पा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कल्पा प्रीतम नेगी के आह्वान पर जिले भर के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कल्पा में लोनिवि के एक्सईएन कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी की। किन्नौर कांग्रेस ने लोक निर्माण विभाग पर टेबल टेंडर के नाम पर चहेतों और पार्टी विशेष के ठेकेदारों का ठेका देकर लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। इस दौरान कार्यकर्ता लोनिवि के खिलाफ जमकर गरजे।
विज्ञापन

इसके बाद लोनिवि कार्यालय से स्थानीय बाजार कल्पा से होते हुए लोनिवि और ब्लॉक प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष रेली निकाली। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार कल्पा के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जिला अध्यक्ष उमेश नेगी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग अकसर टेबल टेंडर के नाम पर घपले कर अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने का काम कर रहा है, जो सरासर गलत है।

इस मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज नेगी, इंटक जिला अध्यक्ष मानचंद नेगी, सदस्य प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया दयाल सिंह नेगी, प्रदेश इंटक सचिव कुलवंत सिंह नेगी, जिला कांग्रेस सचिव और पूर्व उपप्रधान कल्पा राजकुमार नेगी, जिला सेवादल यंग बिग्रेड अध्यक्ष प्रशांत नेगी, जिला महिला कांग्रेस महासचिव ललिता पंचारस और सांगला वैली कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष किशोर नेगी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed