फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   congress leader died in car accident in dalash tihni road

दलाश-तिहणी सड़क दुर्घटना में कांग्रेस नेता की मौत

Tue, 28 Dec 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
congress leader died in car accident in dalash tihni road
दलाश- तिहणी मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त गाडी - फोटो : RAMPUR-HP
दलाश (कुल्लू)। दलाश-तिहणी मार्ग पर सोमवार रात जीप दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कांग्रेस नेता विजय सिंह बौद्ध की मौत हो गई है। वह वर्तमान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के अध्यक्ष थे। वह आनी खंड की नम्होंग पंचायत के बरांडी गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन

डीएसपी आनी रविंद्र सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि विजय सिंह बौद्ध सुबह किसी काम से घर से रामपुर गए थे और शाम को वापस जा रहे थे। इसी बीच तिहणी-दलाश मार्ग पर जीरो प्वाइंट से करीब 500 मीटर दूर वह गाड़ी से नियंत्रण खो बैठे। इससे गाड़ी सड़क से करीब 60 मीटर नीचे जा लुढ़की।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी स्थानीय निवासी रवि परमार ने बेहना पंचायत प्रधान विनोद ठाकुर को दी। उन्होंने तुरंत लुहरी पुलिस चौकी को सूचना दी और खुद स्थानीय युवकों के साथ मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर किया। उन्होंने गंभीर रूप से घायल विजय सिंह बौद्ध को घटनास्थल से बाहर निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल आनी पहुंचाया। मगर यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक राकेश सिंघा ने जताया शोक
सड़क दुर्घटना में विजय सिंह बौद्ध का मंगलवार को उनके पैतृक गांव में दाह संस्कार किया गया। उनके दाह संस्कार पर ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश सिंघा भी पहुंचे। उन्होंने विजय सिंह बौद्ध की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। आनी कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी परसराम, बीसीसी अध्यक्ष चंद्रकेश शर्मा, अजीत ठाकुर, गंगाराम चंदेल, दलीप जोशी, फकीर चंद वर्मा सहित सैकड़ों लोग भी दाह संस्कार में शामिल हुए और दुर्घटना पर गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed