फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   congress get lead from 110 poling station

आनी के 110 मतदान केंद्रों से कांग्रेस को मिली लीड

Tue, 02 Nov 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
congress get lead from 110 poling station
नित्थर में कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रतिभा सिंह के जीत पर जश्र मनाते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
हरिकृष्ण शर्मा
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। प्रदेश में भाजपा की सरकार और आनी विस क्षेत्र में भाजपा का विधायक होते हुए भी आनी विस क्षेत्र में भाजपा अपनी पकड़ बरकरार रखने में न केवल नाकाम रहा बल्कि आनी विस क्षेत्र के 110 से अधिक मतदान केंद्रों में कांग्रेस ने बढ़त हासिल की।
पिछले लोस के चुनावों में आनी से भाजपा को 24750 मतों की ऐतिहासिक लीड मिली थी जबकि आनी के विधायक 5959 मतों से विजय हुए थे। इस सबके बावजूद इस बार के चुनावों में आनी से प्रतिभा सिंह को 7043 मतों की लीड हासिल हुई। अधिकतर बूथों में भाजपा के दिग्गज नेता भी अपने-अपने क्षेत्रों में अपनी बढ़त बनाए रखने में असफल साबित हुए है।
विज्ञापन

विधायक किशोरी लाल सागर के ही गृह क्षेत्र नित्थर, दोराहा और बागीपुल क्षेत्रों के ज्यादातर मतदान केंद्रों में भी भाजपा के बजाए लोगों ने कांग्रेस को ही तरजीह देते हुए मतदान किया है। कयास लगाए जा रहे थे कि आनी ब्लॉक से कांग्रेस जबकि निरमंड से भाजपा को बढ़त मिलेगी। क्योंकि मुख्यमंत्री ने निरमंड में हाल ही में अनेकों घोषणाएं की है। इसमें एसडीएम का दफ्तर भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बूते भाजपा निरमंड में अपनी लीड का दावा ठोक रही थी। मगर ये सभी घोषणाएं भाजपा को लाभ नहीं दे पाई। चर्चा है कि मतदाताओं ने वीरभद्र सिंह का नाम देखकर कांग्रेस को समर्थन दिया वहीं अधिकतर लोग महंगाई को मुद्दा मानकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। आनी के वरिष्ठ भाजपा नेता रफ्तार ठाकुर ने कहा कि मंडी संसदीय सीट भाजपा गलत टिकट आवंटन की वजह से हारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा महेश्वर सिंह को टिकट देती तो यहां से भाजपा आसानी से जीत जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed