{"_id":"62eeac2f5c889a14201a4016","slug":"congress-gave-memorenmom-to-sdm-about-road-condition-rampur-hp-news-sml4176338192","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर की खस्ताहाल सड़कों को सुधारने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर की खस्ताहाल सड़कों को सुधारने की उठाई मांग
विज्ञापन
एसडीएम रामपुर को ज्ञापन सौंपते ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के पदाधिकारी
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है, बावजूद इसके प्रदेश सरकार और प्रशासन के लाख दावों के बावजूद सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है। इस वजह से बागवानों समेत चालकों को जान जोखिम में डालकर सेब की फसल मंडियों तक पहुंचानी पड़ रही है। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने शनिवार को एसडीएम सुरेंद्र मोहन को ज्ञापन सौंपकर विस क्षेत्र की सड़कों की सुधारने की मांग उठाई।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में रामपुर की जनता सरकार की लापरवाही के कारण त्रस्त है। आम जनमानस को सुविधाओं में सड़कों का रखरखाव एक अहम मुद्दा बन चुका है। भारी बारिश के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। विस क्षेत्र की ननखड़ी से खमाड़ी, ब्रांदली से मुंगरी, श्यामनगर से खोलीघाट, पलजारा से पेई, चाशनी से मंढोग, बाहली, नरैण, बाहली से सरकारी फार्म, देवठी से मशनू, खड़ाहन से खड़ेला, बगलती खड़ाहन , जवालडा से दनेवटी खड़ेला चेवड़ी, बेगुलता, मेहर से शरण, चेबड़ी से नगालनी, अड्डू से देवनगर, ज्यूरी से नवारु सराहन, मक्कीढांक से धाला, गडोली मजधारटी गाहन, धौना से अडडू और खोलीघाट से शलाग सहित अन्य सड़कों की हालत खस्ता बनी हुई है।
इन क्षेत्रों के बागवानों को सेब की फसल मंडी तक पहुंचाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग का सड़कों की मरम्मत का कार्य धीमी गति से चल रहा है। विभाग को बार-बार सूचित करने पर भी मशीन नहीं भेजी जा रही हैं। यही हाल पेयजल व्यवस्था का भी है। आम जनता पिछले तीन माह से बिजली के नए कनेक्शन के लिए भटक रही है लेकिन विद्युत बोर्ड के पास मीटर तक उपलब्ध नहीं है। स्वास्थ्य सुविधाएं दवाइयां और स्टाफ की कमी से स्वास्थ्य केंद्र जूझ रहे हैं। इस कारण मूलभूत सुविधाएं समूचे विस क्षेत्र में लड़खड़ा गई हैं।
विज्ञापन
बीते पांच वर्षों से स्वीकृत सीएचसी भवन धारगौरा का कार्य शुरू नहीं किया गया है, जिससे जनता में भारी रोष है। उन्होंने एसडीएम से जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द उचित कदम उठाने की मांग की है। इस मौके पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष डीडी कश्यप, महासचिव राजेंद्र श्याम, दीवान जक्टू, कुलदीप नेगी, अश्वनी शर्मा, मोहन भाटिया, राकेश गुप्ता, बहादुर सिंह ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।