फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   congress bimla won jhakri election

जिला परिषद झाकड़ी से वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी बिमला शर्मा ने जीतीं

Sat, 13 Aug 2022 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
congress bimla won jhakri election
जिला परिषद झाकडी वार्ड से कांगेस समर्थित बिमला शर्मा की जीत पर ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के कार्यकर? - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर विधानसभा के अंतर्गत जिला परिषद झाकड़ी वार्ड के उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित बिमला शर्मा विजयी रही हैं। उन्होंने भाजपा समर्थित सीमा मांटा को 472 वोटों से मात दी है। वहीं माकपा समर्थित प्रत्याशी रुचिका वजीर मात्र 909 वोट लेने में ही कामयाब रही। इस सीट पर ग्यारह वर्षों से माकपा का दबदबा था। इसके बावजूद माकपा इस उपचुनाव में मतदाताओं को रिझाने में नाकामयाब रही।
विज्ञापन

बीडीओ कार्यालय रामपुर में सुबह 8:00 बजे मतों की गणना शुरू हुई। बैलेट पेपर पर वोटिंग होने पर इनकी गुणना में काफी लंबा समय लगा। दोपहर 12:00 बजे के करीब मतों की गणना पूरी होने के बाद चुनाव का परिणाम घोषित किया गया। उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रत्याशी सीमा मांटा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी बिमला शर्मा की बीच रहा। इसमें बिमला शर्मा ने सीमा मांटा को 472 वोट से मात देकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

कांग्रेस समर्थित बिमला शर्मा को 3,570 मत, भाजपा समर्थित सीमा मांटा को 3098 मत और माकपा समर्थित प्रत्याशी को महज 909 वोट प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त 60 मत नोटा और 82 मत रद्द किए गए। चुनाव में 7,719 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिला परिषद झाकड़ी वार्ड की सीट परंपरागत तौर पर माकपा की सीट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां 11 वर्षों से माकपा का दबदबा था। बीते चुनाव में यहां से माकपा समर्थित प्रत्याशी कविता कंटू ने जीत दर्ज की थी, लेकिन कुछ समय पहले ही अकस्मात उनकी मौत हो गई। अब हुए उपचुनाव में माकपा को इस सीट से बुरी तरह से हार मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed