{"_id":"6a3a87d43ae439f1970e58b0","slug":"congress-backed-satpal-becomes-chairperson-and-ganga-devi-becomes-vice-chairperson-of-anni-panchayat-samiti-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-163167-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पंचायत समिति आनी में कांग्रेस समर्थित \nसतपाल बने अध्यक्ष, गंगा देवी बनीं उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पंचायत समिति आनी में कांग्रेस समर्थित सतपाल बने अध्यक्ष, गंगा देवी बनीं उपाध्यक्ष
विज्ञापन
पंचायत समिति आनी को मिले 14वें अध्यक्ष, इतिहास में पहली बार बनी महिला उपाध्यक्ष
सतपाल को मिले 8 मत, गंगा देवी को 9 वोट पड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। पंचायत समिति आनी को मंगलवार को 14वां अध्यक्ष मिल गया है। कांग्रेस समर्थित सतपाल पंचायत समिति आनी के अध्यक्ष निर्वाचित हुए, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय गंगा देवी ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। गंगा देवी पंचायत समिति आनी के इतिहास में पहली महिला उपाध्यक्ष बनी हैं। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में सतपाल को 8 मत मिले, जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी राम सिंह ठाकुर को 7 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद के चुनाव में गंगा देवी को 9 मत मिले और कांग्रेस समर्थित बृजमोहन को 6 मतों से संतोष करना पड़ा। मंगलवार को पंचायत समिति आनी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान पंचायत समिति के सभी 15 नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए बुलाया गया था। पंचायत निरीक्षक जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी सदस्य पूर्वाह्न 11:30 बजे उपस्थित हो गए थे, जिससे कोरम पूरा हो गया। इसके बाद दोपहर 1:16 मिनट पर मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। पीठासीन अधिकारी एवं एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेट की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न करवाया गया। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित सतपाल और भाजपा समर्थित राम सिंह ठाकुर के बीच सीधा मुकाबला था। मतदान के बाद सतपाल को 8 मत प्राप्त हुए, जबकि राम सिंह ठाकुर को 7 मत मिले। इस प्रकार सतपाल एक मत के अंतर से पंचायत समिति आनी के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद के लिए मुकाबला और भी दिलचस्प रहा। कांग्रेस समर्थित बृजमोहन चुनाव मैदान में थे, जबकि दूसरी ओर गंगा देवी ने भी दावेदारी पेश की। मतदान के बाद गंगा देवी को 9 मत मिले और उन्होंने बृजमोहन को 3 मतों के अंतर से पराजित कर उपाध्यक्ष पद हासिल किया। गंगा देवी की जीत इसलिए भी खास रही, क्योंकि वह पंचायत समिति आनी के इतिहास में इस पद तक पहुंचने वाली पहली महिला बनी हैं। उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद गंगा देवी ने कहा कि उन्हें 6 भाजपा समर्थित सदस्यों और 3 कांग्रेस समर्थित सदस्यों का समर्थन मिला है। उन्होंने खुद को किसी एक दल से जोड़ने के बजाय न्यूट्रल बताया और कहा कि वह सभी सदस्यों के सहयोग से पंचायत समिति के विकास के लिए काम करेंगी। गंगा देवी ने भाजपा और कांग्रेस समर्थित दोनों पक्षों के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता और क्षेत्र के हित को सर्वोपरि रखा जाएगा। वहीं, नप निर्वाचित अध्यक्ष सतपाल ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके ऊपर जो विश्वास जताया है, उस पर भी पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उधर, पीठासीन अधिकारी एवं एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
वर्ष 1955 में कंवर श्याम सिंह बने थे पहले अध्यक्ष
उल्लेखनीय है कि पंचायत समिति आनी के इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। वर्ष 1955 में कंवर श्याम सिंह पंचायत समिति आनी के पहले अध्यक्ष बने थे। इसके बाद चरणदास, चेतराम ठाकुर, जंगी लाल, प्रेमदास साहसी, तेजराम आजाद, जमुना ठाकुर, ममता ठाकुर, तेजराम आजाद, गंगा राम चंदेल, अनु ठाकुर, अंजना भारती और विजय कंवर इस पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अब सतपाल पंचायत समिति आनी के 14वें अध्यक्ष बने हैं। वह आनी खंड की पंचायत समिति वार्ड नम्होंग और जाबन पंचायत समिति वार्ड से सदस्य निर्वाचित हुए हैं। पंचायत समिति आनी में एक ओर जहां सतपाल के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस खेमे में उत्साह है, वहीं गंगा देवी के उपाध्यक्ष बनने से यह चुनाव और भी चर्चित हो गया है।