{"_id":"6a98208658064d606704f802","slug":"congress-appoints-new-presidents-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-168756-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नीतीश भंडारी बने 15\/20 जोन कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नीतीश भंडारी बने 15/20 जोन कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष
विज्ञापन
15/20 जोन की छह पंचायतों में कांग्रेस ने नियुक्त किए नए अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। 15/20 जोन कांग्रेस कमेटी के तहत आने वाली छह पंचायतों में नए पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। नीतीश भंडारी को 15/20 जोन कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। नीतीश भंडारी हिमाचल युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव भी रहे हैं। लवाणा सदानी पंचायत से रविकांत सदानी, गानवी पंचायत से धर्मसेन मेहता, फांचा पंचायत से जितेंद्र सुलेल, ज्यूरी पंचायत से विनोद चौहान, क्याव पंचायत से रामेश्वर दयाल और कूट पंचायत से गोवर्धन राणा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नीतीश भंडारी ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी नवनियुक्त अध्यक्ष अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, एकजुटता बढ़ाने और संगठन के विस्तार के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने में इन पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।