फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Congratulations to Vikesh Ginni on becoming the CEO of Himcon

Rampur Bushahar News: विकेश गिन्नी के हिमकॉन के सीईओ बनने पर दी बधाई

Sat, 10 Jan 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Congratulations to Vikesh Ginni on becoming the CEO of Himcon
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलते हिमकॉन के सीईओ विकेश चौहान। स्रोत : जागरूक पाठक
रामपुर बुशहर। रामपुर के कांग्रेस कार्यकर्ता विकेश चौहान गिन्नी को हिमकॉन के प्रबंध निदेशक का अहम पद सौंपा गया है। गिन्नी के प्रबंध निदेशक बनने पर रामपुर में कांग्रेस खेमे में खुशी का माहौल है और लोगों ने बधाइयां दी हैं। विकेश चौहान ने हिमकॉन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का पदभार संभाल लिया है। विकेश चौहान ने अहम जिम्मेदारी सौंपने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है। गिन्नी ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं आम कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री तक के कठिन सफर तय कर पद तक पहुंचे हैं, इसलिए वह जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की भावनाओं और संघर्ष को भली भांति समझते हैं। विकेश ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, उसे वह बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमकॉन हिमाचल और प्रदेश के बाहर के राज्यों में विभिन्न तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम जैसे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, हिमाचली युवाओं की रोजगार योग्यता को बढ़ाना और युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रोत्साहित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article