फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Concern expressed over rising drug trafficking and the prevalence of 'Chitta' in the Khaneti Pargana area

Rampur Bushahar News: नशे के खिलाफ ग्रामीण उठाएंगे आवाज

Sun, 16 Aug 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Concern expressed over rising drug trafficking and the prevalence of 'Chitta' in the Khaneti Pargana area
नशे के खिलाफबैठक के दौरान खनेटी  परगना के लोग
खनेटी परगना में क्षेत्र में बढ़ती नशा तस्करी और चिट्टे के प्रचलन पर जताई चिंता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई ( रोहडू
) । खनेटी परगना क्षेत्र में बढ़ती नशा तस्करी और चिट्टे के बढ़ते प्रचलन को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर देवरी खनेटी में क्षेत्रवासियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें नशे के खिलाफ सामूहिक रूप से आवाज उठाने का निर्णय लिया गया। बैठक में दोनों पंचायतों की बीडीसी सदस्य, प्रधान, वार्ड सदस्य, महिला मंडल की सदस्याएं, देवी नंदन मंदिर कमेटी के पदाधिकारी और क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नशे की गिरफ्त में युवा पीढ़ी का जाना पूरे समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है और इसे रोकने के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने की आवश्यकता है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 700 खनेटी परगना क्षेत्र में चिट्टा एवं अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सामूहिक रूप से आवाज उठाई जाएगी। दोनों पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधि बीडीसी सदस्यों के साथ मिलकर इस मामले को पुलिस एवं प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाएंगे और नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे के दलदल से बचाना केवल पुलिस या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों, युवा संगठनों और स्थानीय लोगों को मिलकर जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस एवं प्रशासन से मांग की है कि 700 खनेटी परगना क्षेत्र में नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष निगरानी एवं कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि आने वाली पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article