फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Competition organized on World Red Cross Day

Rampur Bushahar News: चित्रकला प्रतियोगिता में देविका और अंजली ने मारी बाजी

Sat, 09 May 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Competition organized on World Red Cross Day
चित्रकला प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर के विद्यार्थि
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर पर करवाई प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर के विद्यार्थियों ने विश्व रेडक्रॉस दिवस पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में रेडक्रॉस सोसायटी ने करवाई। प्रतियोगिता की थीम मानवता को जीवित रखना रखी गई थी। इसमें रामपुर खंड के 6 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कनिष्ठ वर्ग में देविका ने प्रथम, रितिका ने द्वितीय और समृद्धि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में अंजली ने पहले स्थान पर बाजी मारी। डिंपल ने दूसरा और अक्षरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में सामाजिक सेवा, मानवता और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में विद्यालय की अध्यापिका कुसुम धीमान और हिमांशी ने विद्यार्थियों को एस्कॉर्ट कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article