{"_id":"6713ae784f226e1ef005a7d0","slug":"competition-organized-in-seema-college-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-123423-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मेहंदी स्पर्धा में सुहाना बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मेहंदी स्पर्धा में सुहाना बनी विजेता
विज्ञापन
सीमा काॅलेज में प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय महाविद्यालय सीमा में शनिवार को फैशन डिजाइनिंग विभाग, यंग डिजाइनर क्लब और महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 40 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया और अपनी सृजनात्मकता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कालेज की प्राचार्या डाॅ. ललिता रावत विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रिया ने प्रथम, सुहाना ने द्वितीय और अंकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ललिता रावत ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के भीतर छिपी सृजनात्मकता को उजागर करने में सहायक होते हैं। उन्होंने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में फैशन डिजाइनिंग विभाग से दिल कुमारी राठौर, महिला प्रकोष्ठ से प्रो. प्रोमिला कायथ, प्रो. वंदना भंडारी, प्रो. किरण मानटा, डॉ. वंदना ठाकुर, डॉ. गीतांजलि राठौर, प्रो. रेनू चौहान, मंजू कायथ और वीना उपस्थित रहे।