{"_id":"69808eccd9e21ad4c40be280","slug":"community-hall-will-be-ready-in-dansa-by-may-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-153377-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: डंसा में मई तक तैयार होगा सामुदायिक भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: डंसा में मई तक तैयार होगा सामुदायिक भवन
विज्ञापन
ग्रामीणों को एक छत के नीचे मिलेंगी बुनियादी सुविधाएं
1.14 करोड़ की लागत से हो रहा दोमंजिला भवन का निर्माण
ग्राम सभा के आयोजन के लिए हॉल की मिलेगी सुविधा, प्रधान, सचिव के लिए बनेंगे कक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। विकास खंड रामपुर की डंसा पंचायत परिसर में जल्द ही सामुदायिक भवन बनकर तैयार होगा। दोमंजिला भवन का कार्य इन दिनों जोरों से चल रहा है। भवन बनने के बाद पंचायत वासियों को ग्राम सभा के लिए बड़ा हॉल, पंचायत प्रधान, सचिव के कक्ष और रसोई घर का भी निर्माण किया जाएगा। मई तक इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य है।
हिमाचल प्रदेश ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के सौजन्य से पंचायत परिसर डंसा में सामुदायिक भवन में एक छत के नीचे लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। करीब 1.14 करोड़ की राशि से दोमंजिला इमारत आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। क्षेत्र के लोग लंबे समय से इस भवन के निर्माण की मांग उठाते आ रहे हैं। बीते साल ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया के तहत ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की ओर से राशि स्वीकृति के उपरांत उक्त सामुदायिक भवन का काम शुरू किया था। निर्माण प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाते हुए एक मंजिला इमारत पर इन दिनों पलस्तर लगाने का काम चल रहा है। इस सामुदायिक भवन की पहली मंजिल में प्रधान और सचिव के लिए अलग-अलग कार्यालय कक्ष और लोगों को बैठने के लिए अलग से सुविधा प्रदान की जानी है। महिला और पुरुष के लिए शौचालय की व्यवस्था और एक रसोईघर भी उपलब्ध होगा।
भवन की दूसरी मंजिल में लोगों और बाहर से पंचायत में आने वाले अतिथियों के लिए बड़े हॉल का निर्माण किया जाना है। इससे ग्राम सभाओं में भाग लेने वाले ग्रामीणों को बैठने की समुचित व्यवस्था मिलेगी। पंचायतीराज विभाग के अनुसार मई 2026 तक पंचायत क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए सामुदायिक भवन बन कर तैयार हो जाएगा। भवन बनने से ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी। उन्हें भवन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का काम मई तक पूरा करने का लक्ष्य है। भवन निर्माण में 1.14 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
-विपिन भलूनी, सहायक अभियंता, खंड विकास कार्यालय