फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Common people will get relief from concession in GST

Rampur Bushahar News: जीएसटी में रियायत से आम लोगों को मिलेगी राहत

Sun, 21 Sep 2025 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Common people will get relief from concession in GST
जगातखाना पंचायत की सुषमा नेगी। संवाद
जीवनरक्षक दवाओं पर समाप्त हुआ टैक्स, हजारों मरीजों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

वाहन खरीद में भी मिलेगी ऐतिहासिक छूट, 40 हजार से 1.20 लाख तक घटेंगे दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। केंद्र सरकार ने जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) में छूट देकर दिवाली का तोहफा देने की बात कही थी। इस निर्णय के बाद जीएसटी के सिर्फ दो ही स्लैब होंगे। जीएसटी 2.0 आज से देशभर में लागू होगा। जीएसटी टैक्स में स्लैब हटाकर केंद्र सरकार ने आम आदमी को राहत पहुंचाई है। वहीं, रामपुर के व्यापारियों, महिलाओं और आम लोगों ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है और इसे आम आदमी के हित का सराहनीय कदम करार दिया है।नए जीएसटी के तहत रोजमर्रा की जरूरी चीजें सस्ती होंगी, जिससे आम आदमी को बड़ी राहत मिलेगी। 33 जीवन रक्षक दवाओं पर कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा। नए नियमों के तहत अब कार और वाहनों की खरीद पर 40 हजार से लेकर 1.20 लाख रुपये तक की छूट मिलने वाली है। नए जीएसटी निर्णय के बाद रामपुर और आसपास के वाहनों के शोरूम में वाहनों की बुकिंग लगातार बढ़ती जा रही है। खरीद में छूट मिलने से लोग रोजाना 25 से 30 वाहनों की बुकिंग कर रहे हैं। नोगली स्थित गोयल मोटर्स की महा प्रबंधक सुमन चड्डा ने बताया कि इन दिनों रोजाना 25 के करीब वाहनों की बुकिंग हो रही है। छोटे वाहन जैसे ऑल्टो के टेन की खरीद में 40 हजार और बड़ी गाड़ियों में 1.20 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। सोमवार को वाहनों की नई दरें तय होंगी।

नए जीएसटी को लेकर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

जगातखाना की गृहिणी सुषमा नेगी का कहना है कि जीएसटी के नये नियमों से हजारों गृहिणियों को लाभ मिलेगा। खाद्य सामग्री और जरूरत के सामान में टैक्स घटने से मध्यमवर्गीय परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी।
विज्ञापन


नोगली के बलवीर मेहता ने बताया कि जीएसटी में किए गए नए बदलाव से टैक्स के केवल दो ही स्लैब रह जाएंगे। लोगों की जरूरतों की वस्तुओं में छूट होने से उन्हें राहत मिलेगी। नए जीएसटी का सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोयल गांव के विजय गोस्वामी ने बताया कि जीएसटी में हो रहे फेरबदल से उपचार के लिए जूझ रहे मरीजों को लाभ मिलेगा। जीवनरक्षक दवाओं पर टैक्स न लगने से मरीजों को आर्थिक राहत मिलेगी। खासकर, गरीब तबके के मरीजों को नए जीएसटी से काफी राहत मिलेगी।


दिलसुख ठाकुर ने बताया कि जीएसटी में दो स्लैब हटने के बाद कारोबारी सहित आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। लोगों को खाने पीने की चीजों सहित अन्य सामान में छूट मिलने से खुशी का माहौल है। नया जीएसटी देश सहित प्रदेशवासियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

जगातखाना पंचायत की सुषमा नेगी। संवाद

जगातखाना पंचायत की सुषमा नेगी। संवाद

जगातखाना पंचायत की सुषमा नेगी। संवाद

जगातखाना पंचायत की सुषमा नेगी। संवाद

जगातखाना पंचायत की सुषमा नेगी। संवाद

जगातखाना पंचायत की सुषमा नेगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed