{"_id":"61a4d74530c096121618f8ab","slug":"comette-established-rampur-hp-news-sml3917764196","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहड़ी-फड़ी वालों के उत्थान के लिए नप ने गठित की कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेहड़ी-फड़ी वालों के उत्थान के लिए नप ने गठित की कमेटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। रेहड़ी-फड़ी वालों के उत्थान के लिए रामपुर नगर परिषद ने टाउन वेडिंग कमेटी का गठन किया। नगर परिषद, एनएच प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, गैर सरकारी सदस्य और अन्य विभागों के साथ संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रेहड़ी-फड़ी वालों के उत्थान के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। समस्याओं को सरकार तक टाउन वेडिंग कमेटी के माध्यम से निपटारा करने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यकारी अधिकारी रामपुर सूरत सिंह नेगी ने कहा कि नगर परिषद रामपुर में पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए जगह चिह्नित की गई है वहां पर रेहड़ी-फड़ी लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि एनएच-5 के किनारे अवैध तरीके से रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई करके सामान जब्त किया जाएगा। इस दौरान 33 रेहड़ी-फड़ी वालों को नगर परिषद रामपुर की ओर से पहचान पत्र दिए गए। वहीं एनएच प्राधिकरण की ओर से सहायक अभियंता ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि एनएच-5 के किनारे दुकानें न लगाएं ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर एनएच प्राधिकरण रामपुर के सहायक अभियंता करतार शर्मा, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता चंद्रकांत, बीएमओ डॉ. आरके नेगी, व्यापार मंडल रामपुर के सचिव नीसू बंसल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।