फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   cm tour cancelled due to bad weather

Rampur Bushahar News: खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री का रोहड़ू दौरा रद्द

Sat, 29 Jul 2023 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Sat, 29 Jul 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में आपदा प्रभावित परिवारों से नहीं मिल सके। खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री का रोहड़ू का दौरा रद्द करना पड़ा। मुख्यमंत्री का दौरा शनिवार सुबह करीब दस बजे तय किया गया था। रोहड़ू और जुब्बल के कई गांवों में प्रभावितों से मिलने के बाद उनको शाम को हेलिकाप्टर से शिमला लौटना था। मुख्यमंत्री के दौरे के लिए शिमला से उच्च अधिकारी सुबह नौ बजे तक रोहड़ू पहुंच चुके थे। इंदिरा गांधी स्टेडियम में उनके हेलिकाप्टर उतरने के इंतजार में करीब साढ़े ग्यारह बजे तक मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, डीसी शिमला आदित्य नेगी सरकारी अमले के साथ ढाई घंटे तक इंतजार करते रहे। मुख्यमंत्री से मिलने के लिए ग्रामीण जगह-जगह तय कार्यक्रम के अनुसार खड़े थे। मुख्यमंत्री का रोहड़ू पहुंचने पर पहले झाल्टू गांव उसके बाद चिड़गांव के कलोटी बडियाराव, जुब्बल उपमंडल के तहत हाटकोटी में आपदा प्रभावितों से मिलने का कार्यक्रम था। साढ़े ग्यारह बजे सूचना मिली कि खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द हो गया है। मुख्य संसदीय सचिव एवं रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि शीघ्र मुख्यमंत्री का दोबारा दौरा तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कार्यक्रम रद्द होने पर वह स्वयं लोगों से मिलने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed