{"_id":"689c9b229382b3a6570578d6","slug":"cloud-burst-near-bhim-dwari-kurpan-and-ganvi-khad-flooded-instructions-to-remain-alert-rampur-hp-news-c-19-sml1055-584203-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भीम डवारी के पास फटा बादल, कुर्पण और गानवीं खड्ड में उफान, सतर्क रहने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भीम डवारी के पास फटा बादल, कुर्पण और गानवीं खड्ड में उफान, सतर्क रहने के निर्देश
विज्ञापन
श्रीखंड में बादल फटने से गांनवी खड्ड में बढा जलस्तर
श्रीखंड चोटियों पर भारी बारिश से कुर्पण खड्ड और गानवीं खड्ड में उफान
प्रशासन ने लोगों से नदी नाले के किनारे न जाने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर/ ज्यूरी /निरमंड । रामपुर और निरमंड में दोपहर के बाद लगातार बारिश होने से श्रीखंड महादेव यात्रा मार्ग पर भीम डवारी के आसपास बादल फटा है। बादल फटने से निरमंड की कुर्पण खडड और शिमला जिलेे के नंती और गानवी खड्ड में जलस्तर बढ़ गया है, जिससे आसपास क्षेत्र के लिए खतरा बना हुआ है। रामपुर और निरमंड प्रशासन ने लोगों को नदी-नाले के पास न जाने के निर्देश दिए और सतर्क रहने की अपील की है। बादल फटने से कुर्पण खड्ड में अचानक जलस्तर बढ़ गया। फिलहाल, किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। रामपुर उपमंडल के अंतर्गत नंती खड्ड और गानवीं खड्ड में भी जलस्तर बढ़ गया है। नदी-नाले उफान पर हैं। गानवीं खड्ड में पानी बढ़ने से पुल के लिए खतरा बना हुआ है। सूचना के अनुसार, ग्रीनको कंपनी के इनटेक को भी नुकसान हुआ है। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने निचले क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने और नदी किनारे न जाने की अपील की है। वहीं, एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि अंदेशा है कि श्रीखंड महादेव यात्रा मार्ग पर भीम डवारी के आसपास, जहां पिछले वर्ष बादल फटने की घटना हुई थी, वहीं से इस बार भी पानी का बहाव बढ़ा है। इस बार जलस्तर पिछले साल की तुलना में काफी कम है, इसलिए अब तक किसी नुकसान की खबर नहीं मिली है। गौरतलब है कि 31 जुलाई, 2024 की रात को बादल फटने से कुल्लू और शिमला जिले के बागीपुल और समेज क्षेत्र में भारी जानमाल का नुकसान हुआ था। लोग अभी उस त्रासदी से पूरी तरह उबर भी नहीं पाए थे कि कुर्पण खड्ड एक बार फिर रौद्र रूप दिखाने लगी है।