रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर कांग्रेस कमेटी ने कपड़ा बैंक की शुरूआत की है। 10 दिवसीय कपड़ा बैंक का विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी ने वीरवार को किया शुभारंभ। कपड़ा बैंक का लक्ष्य जिला किन्नौर के लोगों से उपयोग नहीं होने वाले कपड़ों को इकट्ठाकर गरीब लोगों और जरूरतमंदों को सर्दियों से बचाव के लिए पहुंचाना है।
शुभारंभ समारोह में विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी के साथ जिप उपाध्यक्ष किन्नौर प्रिया नेगी, पंचायत समिति सदस्या ललिता पंचरास, कल्पा खंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम नेगी, इंटक जिला अध्यक्ष मान चंद नेगी, सचिव किन्नौर कांग्रेस चंद्र मोहन, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया सक्रिय सदस्य दयाल सिंह, कल्पा खंड कांग्रेस सचिव श्यामान, युवा कांग्रेस किन्नौर महासचिव धर्मेश नेगी, उपाध्यक्ष खेत खलियान किन्नौर कमल किशोर, जिला कांग्रेस कमेटी आईटी विभाग से आनंद नेगी, एनएसयूआई रिकांगपिओ कॉलेज परिसर सदस्य, महिला कांग्रेस सदस्य, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।