फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Closure of Khabal-Jagatwani road affects residents of 11 villages

Rampur Bushahar News: खाबल–जगतवानी सड़क बंद करने से 11 गांवों के लोग प्रभावित, एसडीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

Wed, 01 Jul 2026 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Closure of Khabal-Jagatwani road affects residents of 11 villages
वाहनो के लिए दिवार बना कर बंद की गई बुसारी सड़क। स्रोत: स्थानीय निवासी 
खाबल–जगतवानी सड़क बंद करने से 11 गांवों के लोग प्रभावित, एसडीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप करने की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
उपमंडल की चिड़गांव तहसील के खाबल–सिंदासली–जगतवानी सड़क पर बुसारी गांव के पास सड़क बंद होने का मामला गहरा गया है। एक व्यक्ति ने सड़क को निजी भूमि बताकर आवाजाही अवरुद्ध कर दी है। इससे 11 गांवों के लोगों की यातायात सुविधा प्रभावित हुई है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर सिंदासली पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम रोहड़ू से मिला। उन्होंने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप करने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को बताया कि वर्ष 2004 में बनी और 2007 में बस योग्य घोषित यह सड़क गत 21 जून से बंद है। बुसारी गांव के पास एक व्यक्ति ने इसे अपनी निजी भूमि बताते हुए सड़क को बसों समेत सभी वाहनों के लिए बंद कर दिया है। लोक निर्माण विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर विवाद सुलझाने का प्रयास किया। हालांकि, अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है और सड़क बंद है। पंचायत ने प्रशासन से मामले का शीघ्र समाधान कर आम जनता को राहत दिलाने की मांग की है। सिंदासली पंचायत के प्रधान मनोज मिंडवान ने बताया कि सड़क बंद होने से बुसारी-एक, बुसारी-दो, सिंदासली, हरवानी, चमराड़ा, शगोली, पेटारली, शिमला, जगतवानी, गोक्सवाड़ी, अंबरोली और देवका केसल सहित आसपास के गांवों के लोगों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों को आवागमन के लिए लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ रहा है। इससे दैनिक जीवन, विद्यार्थियों, मरीजों और अन्य आवश्यक सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने संबंधित व्यक्ति से कई बार बातचीत की लेकिन वह सड़क खोलने को तैयार नहीं है। एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रमोत्रा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मामले का सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में पंचायत उपप्रधान सरविंदर किदायाण, वार्ड सदस्य मीनाक्षी, मीना, प्रवीण, विनय, निशांत बुकरान सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed