फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cleanliness drive conducted in Rampur's main market

Rampur Bushahar News: रामपुर के मुख्य बाजार में चला सफाई अभियान, नालियों की सफाई

Mon, 05 Oct 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive conducted in Rampur's main market
रामपुर के मुख्य बाजार में नालियों की सफाई करते सफाई कर्मचारी और फायर ऑफिस कर्मचारी। संवाद
लोगों को स्वच्छता बारे किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
नगर परिषद रामपुर ने मुख्य बाजार वार्ड नंबर-4 में सफाई अभियान चलाया। अभियान की अध्यक्षता नगर परिषद के प्रधान कर्ण शर्मा और सहायक अभियंता अमित गौतम ने की। फायर ऑफिस कार्यालय से आए अधिकारी-कर्मचारियों के सहयोग से परिषद कार्यालय के साथ लगती नालियों की सफाई की गई। स्वच्छ हिमाचल, स्वच्छ रामपुर कार्यक्रम के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान नालियों की सफाई कर आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। अध्यक्ष कर्ण शर्मा ने मुख्य बाजार के दुकानदारों से अपील की कि दुकानों के साथ लगती नालियों में किसी भी प्रकार का कूड़ा-कचरा न डालें। नालियों में कचरा जमा होने से पानी की निकासी बाधित होने के साथ बीमारियां फैलने का खतरा भी रहता है। सफाई अभियान में नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता राजेश शर्मा, लिपिक मनीष ठाकुर सहित फायर ऑफिस से आए अधिकारी-कर्मचारी और 10 सफाई मित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed