फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Clean city, prosperous city campaign flagged off in Rampur

Rampur Bushahar News: रामपुर में स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान को दिखाई हरी झंडी

Mon, 10 Feb 2025 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Clean city, prosperous city campaign flagged off in Rampur
रामपुर नप क्षेत्र में चलने वाले स्वच्छता अभियान को हरि झंडी दिखाते अध्यक्ष मुस्कान चारस। संवाद
नप के लोगों को स्वच्छता के बारे में किया जाएगा जागरुक
विज्ञापन


60 दिन तक नप में चलेगा स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर में सोमवार को स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस जागरुकता शिविर में सफाई कर्मचारियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया। नगर परिषद अध्यक्ष मुस्कान चारस ने अभियान को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। अभियान में निगम संस्थाओं और शहर के लोगों को जोड़ा जाएगा। सफाई कर्मचारियों को काम के दौरान उपयोग में लाए जाने वाले उपकरण और सुरक्षा किटें प्रदान की जाएंगी। जागरुकता शिविरों का आयोजन स्कूलों में भी किया जाएगा, ताकि बच्चों को शुरू से ही स्वच्छता नियमों की जानकारी प्रदान की जा सके। घरों में स्वच्छता नियम बरतने के बारे में जानकारी दी जाएगी। कर्मचारी डोर-टू-डोर जाकर नौ वार्डाें के मकान मालिकों और किरायेदारों से बातचीत कर उन्हें स्वच्छता के बारे में जागरूक करेंगे। गीला और सूखा-कूड़ा अलग-अलग देने का आह्वान किया जाएगा। शहर से कितना टन कूड़ा आ रहा है, इस बारे में पूरी रिपोर्ट रखी जाएगी। इससे अवगत होगा कि कचरा कोई बहार तो नहीं फेंक रहा, जो व्यक्ति ऐसा करते हुए पकड़ा गया, उसका चालान काटा जाएगा। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि 60 दिन तक अभियान चलाया जाएगा। इसमें स्कूल, विभिन्न विभाग, ऑटो चालक और पथ परिवहन में लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जाएगा। अभियान के तहत नप के नौ वार्डाें के लोगों को स्वच्छता बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने सफाई कर्मचारियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं क्षेत्र के लोगों को जागरूक करेंगी, ताकि शहर में स्वच्छता रहें। अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाना है, ताकि शहर को स्वच्छ और स्वस्थ रखा जा सके। उन्होंने कहा कि जो लोग नदी, नालों और रास्तों में कचरा डालते नजर आए उनका चालान काटा जाएगा। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed