फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Civil Hospital Theog, Health Facilities, MLA Kuldeep Rathore, Shimla

Rampur Bushahar News: ठियोग अस्पताल के लिए जल्द बनेगा न्या भवन

Thu, 04 Jul 2024 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Civil Hospital Theog, Health Facilities, MLA Kuldeep Rathore, Shimla
ठियोग कुमारसैन के विधायक कुलदीप राठौर ठियोग अस्पताल का निरीक्षण करते हुए
विधायक का 15 दिन में अस्पताल का दूसरा दौरा, कई विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुविधाएं, सड़क और कई समस्याओं पर चर्चा, बैठक से नदारद अधिकारियों को नोटिस भेजने के निर्देश



संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। सिविल अस्पताल ठियोग में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए विधायक कुलदीप राठौर ने दिशा-निर्देश दिए हैं। विधायक ने अस्पताल का 15 दिन में दूसरा दौरा किया और विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और बेहतर करने के निर्देश दिए। उपमंडल ठियोग के सिविल अस्पताल ठियोग में विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने वीरवार को एक बैठक की। इस दौरान अस्पताल को 200 बैड की घोषणा के बाद से जल्द भवन निर्माण को लेकर चर्चा की गई। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अरविंद ने बताया कि अस्पताल प्रशासन का लोक निर्माण विभाग के पास 11 करोड़ रुपये के करीब बकाया बचा हुआ है। जल्द ही जगह का निरीक्षण कर नए भवन का निर्माण किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन के पास करीब पांच बीघा जमीन है। यदि अतिरिक्त जमीन की जरूरत पड़ी, तो नगर परिषद जमीन उपलब्ध करवाएगा। साथ ही खराब पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन और स्टाफ की कमी को लेकर भी स्वास्थ्य मंत्री को अवगत करवाया जाएगा।

सुबह 11: 32 बजे शुरू हुई यह बैठक 12 बजे समाप्त हुई। इस दौरान कई विभागों के अधिकारी बैठक से नदारद रहे, जिन्हें नोटिस भेजने के आदेश विधायक ने एसडीएम को दिए। विधायक ने कहा कि अस्पताल को जाने वाली संकरी सड़क का भी जीर्णोद्धार होगा। साथ ही निर्णय लिया कि नेशनल हाईवे से अस्पताल तक की यह सड़क 50 लाख के बजट से बनाई जाएगी। अस्पताल के एसएमओ डॉ. पवन ने विधायक को मौके अस्पताल के नए भवन के हालात बताए। उन्होंने बताया कि अभी अस्पताल सही से चला भी नहीं है और अस्पताल के करीब दो साल बने पहले भवन से टाइलें गिरना शुरू हो गई हैं। इस पर विधायक ने लोक निर्माण विभाग से पूरी रिपोर्ट मांगी। इसके अलावा विधायक राठौर ने पुलिस अधिकारियों के साथ भी बैठक ली। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस सक्रिय है। अवैध कार्यों, नशों और गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कंवर, नप अध्यक्ष संजय शर्मा, जिला परिषद सदस्य राजेश कंवर, तहसीलदार विवेक नेगी, बीएमओ राजेंद्र टेक्टा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed