फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Civil Hospital Theog given the status of District Hospital

Rampur Bushahar News: सिविल अस्पताल ठियोग को दिया जिला अस्पताल का दर्जा

Fri, 15 Mar 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Civil Hospital Theog given the status of District Hospital
कुमारसैन में मुख्यमंत्री सुखविद्र सिंह सुखू जनसभा को संबो​धित करते हुए। संवाद
मुख्यमंत्री ने ठियोग और मोहरी नवनिर्मित के स्कूल भवनों का किया उद्घाटन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग । मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के उपरी शिमला प्रवास के दौरान शुक्रवार को ठियोग पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल9नगाड़ों और फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी विशेष रूप में मौजूद रहे। इस दौरान स्थानीय नेहरू मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह राठौर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए कुलदीप राठौर ने भारतीय जनता पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत से बनी सरकार को गिराने के लिए विभिन्न हथकंडे अपना रही है लेकिन प्रदेश में सरकार स्थिर है और बेहतरीन से कार्य कर रही है। प्रदेश की जनता भाजपा के हाथकंडों को समझ चुकी है और आने वाले लोकसभा चुनाव में इसका जवाब देगी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से सिविल अस्पताल ठियोग को जिला अस्पताल ठियोग का दर्जा देने की मांग की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ छात्र विद्यालय ठियोग वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माहोरी में बने नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन भी किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि एक लाभ के लिए चुनाव के समय घोषणाएं करना सरकार की फितरत नहीं है। पूर्व भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव के समय छह महीने पहले 900 से अधिक ऐसे संस्थान खोल दिए जो सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए खोले गए थे और धड़ाधड़ घोषणा करते चले गए। उन्होंने कहा कि इन सभी संस्थाओं के लिए वित्त विभाग से कोई स्वीकृति नहीं थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता से में आने से पहले जो गारंटियां जनता को दी थीए उसके तहत पहले ही कैबिनेट में 1 लाख 36 कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ दिया जबकि महिलाओं को 15 सौ रुपए देने का वादा भी पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। राजस्थान में पूर्व में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ओल्ड पेंशन स्कीम जारी थी वहीं भाजपा सरकार बनते ही ओल्ड पेंशन स्कीम को बंद कर दिया गया। इस दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल ठियोग का दर्जा बढ़कर जिला अस्पताल करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि दो वर्षों के भीतर जिला अस्पताल में जो भी सुविधा उपलब्ध की जा सकती है वह उपलब्ध करवाई जाएगी। इस दौरान काफी अधिक संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed