{"_id":"5eca7e9b8ebc3e9042045984","slug":"civic-amenities-rampur-hp-news-sml3337705176","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत मंडल आनी हुआ ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत मंडल आनी हुआ ऑनलाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलाश (कुल्लू)। विद्युत मंडल आनी के उपभोक्ताओं को अब बिजली बिल जमा करवाने के लिए दफ्तरों के बाहर लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। अब विद्युत मंडल आनी के चारों सब डिवीजनों को ऑनलाइन कर दिया गया है। अब उपभोक्ता घर बैठे ही अपने बिल की जानकारी और उसकी ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे।
विद्युत सब डिवीजन आनी के सहायक अभियंता केहर सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने और बिल जमा करवाने के लिए उपभोक्ताओं को आने-जाने में होने वाली दिक्कत के मद्देनजर यह सेवा शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि विद्युत मंडल के आनी, निरमंड, जगातखाना और नित्थर सब डिवीजनों के उपभोक्ताओं को एक कंज्यूमर आईडी दी जाएगी। उपभोक्ताओं को अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करवाना होगा। जिस पर बिल संबंधी सभी जानकारी भी एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। इसके बाद उपभोक्ता अपने मोबाइल से गूगल पे, फोन पे, भीम ऐप जैसे मोबाइल ऐप या किसी भी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन मेथड पर इलेक्ट्रिक बिल सेक्शन में जाकर अपना कंज्यूमर आईडी डालकर बिल जनरेट करके उसकी ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे। अब हर मीटर के साथ ही उपभोक्ता की कंज्यूमर आईडी लिख दी जाएगी, जिसे मिटाना नहीं होगा, ताकि बिल काटने आने वाले बिलिंग क्लर्क को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से ऑनलाइन बिल जमा करवाने की सुविधा का लाभ उठाने और अपना मोबाइल नंबर जल्द रजिस्टर करवाने की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की सहायता की जरूरत हो तो अपने नजदीकी सबडिवीजन में तैनात विद्युत कर्मी से संपर्क किया जा सकता है।