{"_id":"5db83d758ebc3e93b434752d","slug":"civic-amenities-rampur-hp-news-sml312361366","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू ने गोशाला में घुसकर गाय पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू ने गोशाला में घुसकर गाय पर किया हमला
विज्ञापन
किरटी में गोशाला में घुसकर भालू ने किया गाय पर हमला।
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कोटगढ़ उपतहसील में भालुओं की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। क्षेत्र में भालुओं के हमले की घटनाएं हो रही हैं, इन पर लगाम लगाने में वन विभाग पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है।
गत सोमवार को उपतहसील की किरटी पंचायत में गोशाला को तोड़कर एक भालू ने गाय पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। क्षेत्र के लोगों ने सरकार और वन विभाग से आदमखोर भालुओं को मारने की मांग उठाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किरटी पंचायत के जगमोहन की गोशाला में सोमवार रात को भालू छत को तोड़कर अंदर घुस गया। गोशाला में बंधी गाय को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के दौरान गाय की आवाजें सुनकर लोगों ने भालू को भगाया। पिछले छह माह से कोटगढ़ क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में भालू ने हमला कर कई गायों की जान ले ली है, लेकिन इस बारे में वन विभाग अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है। भालू को पकड़ने के लिए विभाग कोई ठोस इंतजाम नहीं कर पाया है। जिला परिषद रीना ठाकुर, किरटी पंचायत प्रधान सुनीता गुप्ता ने वन विभाग से मांग की है कि भालुओं को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जाएं और खूंखार हो चुके भालुओं को शूट किया जाए।
विज्ञापन
उधर, वन विभाग कोटगढ़ के डीएफओ अरविंद कुमार ने बताया कि आदमखोर भालू को शूट करने के लिए विभाग ने चार शूटर तैनात किए हैं। ये शूटर किरटी और साथ लगते क्षेत्र में भालू की तलाश कर रहे हैं।