फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   City Point Devthi and Ball Breaker Kinnaur won cricket matches

Rampur Bushahar News: सिटी पॉइंट देवठी और बॉल ब्रेकर किन्नौर ने जीते क्रिकेट मुकाबले

Mon, 15 Jun 2026 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
पाटबंगला मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचकारी मुकाबलों का दौर जारी
विज्ञापन

. विजेता को 4 लाख और उपविजेता टीम को मिलेगी 2 लाख रुपये इनामी राशि : साहिल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर कॉलेज के पाटबंगला मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच जारी है। डीजे नेशन संस्था की ओर से रामपुर में तीसरे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में शिमला, किन्नौर, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर सहित प्रदेशभर के खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं। सोमवार को प्रतियोगिता का मुकाबला यंग ब्लड सरलापरोग और सिटी पॉइंट देवठी के मध्य हुआ। देवठी ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवर में 133 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरलापरोग की टीम ने दो विकेट खोकर 103 रन बनाए। देवठी टीम ने मुकाबला जीता और रीतिश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, दूसरा मुकाबला वर्ल्ड इलेवन लीजेंड रामपुर और बॉल ब्रेकर किन्नौर के बीच खेला गया। रामपुर ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवर में 141 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी बॉल ब्रेकर किन्नौर की टीम ने दो विकेट खोकर आखिरी ओवर में जीत हासिल की। बॉबी डेरयान ने शानदार 81 रन की पारी खेली और जीत की नींव रखी। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया। डीजे नेशन संस्था के अध्यक्ष साहिल सागर ने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे से दूर रखने के मकसद से खेल महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता ओपन स्तरीय पर खेली जा रही है और दिनरात मैच खेले जाएंगे। विजेता टीम को 4 लाख रुपये नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 2 लाख और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जाएगा। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहने वाले खिलाड़ी को आयोजक कमेटी 10 हजार और ट्रॉफी से सम्मानित करेगी। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज, विकेट कीपर और क्षेत्ररक्षक को 5-5 हजार रुपये की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article