{"_id":"626c270a9b2b052ec23210b6","slug":"churdhar-yatra-started-from-1st-may-rampur-hp-news-sml407271747","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूड़धार के लिए एक मई से शुरू होगी यात्रा : चेत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूड़धार के लिए एक मई से शुरू होगी यात्रा : चेत सिंह
विज्ञापन
चूड़धार मंदिर कमेटी की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौपाल (रोहडू़)। चूड़धार मंदिर कमेटी की चौपाल में बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम चेत सिंह ने की। बैठक में पिछली कार्यवाही की समीक्षा की गई और चूडधार में नवनिर्मित शिव सदन, बावड़ियों की मरम्मत,नई सराय निर्माण के लिए एफसीए बनाने, सड़क, बिजली, पानी, सोलर लाइट लगवाने, रास्ते का निर्माण और मरमत करने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। एसडीएम चेत सिंह ने बताया कि प्रदेश के विख्यात धार्मिक स्थल चूड़धार की यात्रा को एक मई से आधिकारिक तौर पर शुरू किया जाएगा।
मंदिर निर्माण के लिए दान करने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए चूड़धार मंदिर कमेटी और एसडीएम चौपाल के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर मंदिर का बैंक खाता और विवरण सांझा करने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर सदस्यों के सुझाव लिए गए। चूड़धार मंदिर से संबंधित जानकारी को श्रद्धालुओं तक आसानी से पहुंचे के लिए चूड़धार मंदिर कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट बनाने को लेकर भी सहमति प्रदान की गई।
इस दौरान चौपाल के एसडीएम चेत सिंह ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया की एक मई से लेकर 10 मई तक केवल दिन के समय में चूड़धार मंदिर की यात्रा के लिए निकलें। इस दौरान मंदिर में यात्रियों के ठहराव और भोजन की व्यवस्था उपलब्ध नहीं रहेगी। इस अवसर पर चूडे़श्वर सेवा समिति के अध्यक्ष भागमल नंटा, पूर्व अध्यक्ष एवं मुख्य संयोजक हरिनंद मेहता, पंचायत समिति अध्यक्ष रिंकू शर्मा, तहसीलदार उमेश शर्मा, बीडीओ तन्मय कंवर, डीएसपी राजकुमार, लोक निर्माण, बिजली बोर्ड और जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता, प्रदीप भंडारी और प्रदीप मेहता मौजूद रहे।