फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chunav

नरैण जिला परिषद वार्ड में चढ़ा सियासी पारा

Mon, 04 Jan 2021 10:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। विस क्षेत्र रामपुर में जिला परिषद वार्ड नरैण में चुनावी सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस पार्टी से जुड़े आधा दर्जन से अधिक उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश कर चुनाव मैदान में उतरे हैं। हालांकि, पार्टी हाईकमान ने पार्टी समर्थित उम्मीदवार पहले ही सुनिश्चित कर लिया है। अब शेष उम्मीदवारों पर पार्टी आदेशों की अवहेलना करने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

जिला परिषद वार्ड 3 नरैण में कांग्रेस हाईकमान ने त्रिलोक भलूनी के नाम पर मुहर लगाई है, लेकिन इसके बावजूद यहां से कांग्रेस पार्टी से जुड़े आधा दर्जन से अधिक उम्मीदवार चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन भर चुके हैं। ऐसे में पार्टी आदेशों की खिलाफत इन उम्मीदवारों पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

रामपुर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस प्रसार कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र भलूनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने त्रिलोक भलूनी को जिला परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार तय किया है। पार्टी की ओर से त्रिलोक भलूनी के पक्ष में ही प्रचार किया जाएगा और उन्हें जीत दिलाने का कार्य होगा। उन्होंने इस वार्ड से दावेदारी जताने वाले सभी कांग्रेस पार्टी से जुड़े दावेदारों को अपना नामांकन वापस लेने की अपील की है। उन्होंने चेताया कि यदि इसके बावजूद कोई प्रत्याशी अपना नाम वापस नहीं लेता है और चुनाव लड़ता है तो उसके खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जाएगी। कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र भलूनी ने कहा कि पार्टी हाईकमान के आदेशों की पालना करना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता ध्रुव शर्मा, प्रसार कमेटी पदाधिकारी बहादुर सिंह भलूनी, ओम प्रकाश चौहान, कृष्ण मजटू, बीर बहादुर कायथ, दिवान जगटू सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed