{"_id":"67a4be4439ebcb750805393d","slug":"chitkul-will-be-connected-to-winter-water-supply-scheme-people-will-get-water-for-12-months-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-129439-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विंटर वॉटर सप्लाई स्कीम से जुड़ेगा छितकुल, 12 महीने मिलेगा लोगों को पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विंटर वॉटर सप्लाई स्कीम से जुड़ेगा छितकुल, 12 महीने मिलेगा लोगों को पानी
विज्ञापन
किन्नौर जिले में बर्फबारी के बार किन्नौर कैलाश का मनमोहक नजारा। संवाद
हजारों ग्रामीणों को बर्फबारी में भी मिलेगी सुचारु पेयजल आपूर्ति
जल शक्ति विभाग करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये से तैयार करेगा योजना
सरकार से मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगा कार्य
बीरबल नेगी
सांगला(किन्नौर)। किन्नौर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र छितकुल के लोगों को अब 12 महीने पेयजल आपूर्ति होगी। बर्फबारी के दौरान प्रभावित होने वाले इस गांव के हजारों लोगों को अब पेयजल किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। जल शक्ति विभाग जल्द ही छितकुल के हजारों ग्रामीणों के लिए विंटर वॉटर सप्लाई स्कीम तैयार कर रहा है, जिससे अब बर्फबारी में भी लोगों को नियमित पेयजल उपलब्ध होगा। सरकार से योजना को मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही योजना का कार्य शुरू होगा। गौर हो कि देश सीमा से सटे जिले के अंतिम गांव छितकुल में बर्फबारी के समय पेयजल लाइनें जम जाती हैं। इस कारण ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ता है। स्नो बाउंड इलाके के ग्रामीण वर्षों से सर्दियों के समय पेयजल संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं। अब हजारों ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का जल शक्ति विभाग स्थायी समाधान करेगा। विभाग अब ग्रामीणों को विंटर वॉटर सप्लाई के तहत सुचारु पेयजल आपूर्ति मुहैया करवाएगा। इस योजना पर करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। योजना के तहत छितकुल गांव के लिए कुल सात किलोमीटर पेयजल लाइनें बिछाई जाएंगी। इसके अलावा न्यू वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और स्टोरेज टैंकों का निर्माण किया जाएगा। जल शक्ति विभाग ने योजना का एस्टीमेट तैयार कर सरकार को भेजा था। सरकार ने इस योजना निर्माण को हरी झंडी दे दी है। जल्द ही जल शक्ति विभाग तकनीकी विंग को योजना का खाका भेजेगा। तकनीकी मंजूरी मिलते ही योजना के टेंडर अवॉर्ड कर दिए जाएंगे। जल्द ही छितकुल के हजारों ग्रामीणों, पर्यटन व्यावसाय से जुड़े लोगों और आईटीबीपी के जवानों को सुचारु पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा।
छितकुल गांव के लिए विंटर वॉटर सप्लाई स्कीम तैयार की जाएगी। योजना बनने से ग्रामीणों को बर्फबारी के दौरान भी पेयजल आपूर्ति की समस्या नहीं होगी। इस योजना के निर्माण पर 8.46 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर योजना का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - अभिषेक शर्मा, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग रिकांगपिओ
यह है विंटर वॉटर सप्लाई स्कीम
विंटर वॉटर सप्लाई स्कीम ऐसे क्षेत्रों के लिए कारगर साबित होती है, जहां बर्फबारी के कारण पेयजल लाइनें जम जाती हैं और लोगों को पेयजल नहीं मिल पाता है। इस योजना के तहत जमीन से एक मीटर नीचे पेयजल लाइनें बिछाई जाती हैं, ताकि कम तापमान का उनपर कोई असर न पड़े। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्र में पेयजल लाइनों को सात परतों वाली सुरक्षा दी जाती है। इसमें रॉक वाल, चिकन मैश, हिटिंग सिस्टम और एल्युमिनियम का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि पानी की सप्लाई सुचारु बनी रहे।