फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chirag Sharma becomes President of Seema College Central Students Union

Rampur Bushahar News: चिराग शर्मा बने सीमा कालेज केंद्रीय छात्र संघ के अध्यक्ष

Tue, 08 Oct 2024 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय सीमा में हुआ केंद्रीय छात्र संघ का गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। राजकीय महाविद्यालय सीमा में नए शैक्षणिक सत्र के लिए केंद्रीय छात्र संघ का गठन हुआ। प्राचार्या डॉ. ललिता रावत ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। छात्र संघ में विद्यार्थियों का चयन परीक्षा परिणामों की मेरिट के आधार पर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. राय सिंह नेगी, डॉ अनिल चौहान, प्रो. सुनील नेगी तथा डॉ महिंदर सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर चिराग शर्मा (बीएससी तृतीय वर्ष) को अध्यक्ष, निकिता (पीजीडीसीए प्रथम सत्र) को उपाध्यक्ष, आव्या (बीए प्रथम वर्ष) को सचिव और अखिल कुमार (बीबीए प्रथम सत्र) को संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न कक्षाओं के कक्षा प्रतिनिधियों का भी चयन किया गया। इनमें साहिल शर्मा, आरुषि, आँचल जमकेटा, अदीति, प्रसून, अमन, संदिशना, अंकिता बसटा, पारुल, आशिता, हर्षित रांटा, महक चौहान, पंकज, हिमानी शर्मा, दीक्षा, ओशिन, जायर हुसैन, विपाशा, प्रेरणा चौहान, पूनम, रानी, रिया चौहान, अदीति खिट्टा, प्रियंका, कामना आज़ाद, बिरमा, और राधिका शर्मा शामिल हैं। विभिन्न इकाइयों और क्लबों के सदस्य नामांकित किए गए । रोवर्स एंड रेंजर्स में नवीन और आरुषि कलांटा शामिल किए गए। एनसीसी में सचिन शर्मा और पायल, एनएसएस में अंकिता बुशहरी और निधि नेगी, सांस्कृतिक गतिविधियों में नितिका मेहता और विवेक, खेलकूद में सिमरन और अभिषेक और सोसायटीज में कृतिका और याशिक चौहान नामंकित किए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ललिता रावत, शिक्षकों और गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने केंद्रीय छात्र संघ के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी और उनसे महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास में सहयोग करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में प्रो. हरीश सांजटा, डॉ रवि किरण शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed