{"_id":"61e4562166ef25751d42e657","slug":"chirag-first-in-poetry-writing-rampur-hp-news-sml3967994151","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श युवा मंडल गाड़ ने मनाया युवा सप्ताह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श युवा मंडल गाड़ ने मनाया युवा सप्ताह
विज्ञापन
कविता लेखन में चिराग ने मारी बाजी
आदर्श युवा मंडल गाड़ ने युवा सप्ताह पर करवाईं प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। आदर्श युवा मंडल गाड़ ने रविवार को राष्ट्रीय युवा सप्ताह मनाया। नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार यह कार्यक्रम करवाया गया। मुख्यातिथि पंचायत बख्नाओ के गाड़ वार्ड से सदस्य गंगा देवी थी। उनके साथ महिला मंडल गाड़ की प्रधान पूजा ठाकुर और महिला मंडल गाड़ की सचिव रीमा ठाकुर विशेष अतिथि थीं। आदर्श युवा मंडल गाड़ के सभी सदस्यों की ओर से भाषण, कविता और चुटकुले प्रतियोगिता करवाई गई। भाषण में एकता ठाकुर ने प्रथम और अंकिता ने द्वितीय स्थान पाया।
कविता लेखन में चिराग ने प्रथम और कल्पना ने द्वितीय स्थान पाया। चुटकुले प्रतियोगिता में गुनगुन ने प्रथम, सारिका ने द्वितीय। जूनियर वर्ग में भाषण में आदर्श प्रथम, चटकुले में ऋजुल एवं कविता में सारा प्रथम रहीं। आदर्श युवा मंडल गाड़ के अध्यक्ष संजय छोटू ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 12 से 19 जनवरी तक युवा सप्ताह मनाया जाएगा। इस अवसर पर आदर्श युवा मंडल गाड़ के अध्यक्ष संजय छोटू, सचिव सुरेखा काकी, सह सचिव रीता ठाकुर, शालू, अप्पी, अक्की, अंश, विपिन आदि सदस्य मौजूद रहे।
--