आनी (कुल्लू)। हिमालयन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल आनी में बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। विज्ञान कांग्रेस में विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बीएन शर्मा बतौर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में ओगम राम ठाकुर मौजूद रहे। प्रधानाचार्य देवेंद्र ठाकुर, अध्यक्ष रफ्तार ठाकुर और पविंदर चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रश्नोतरी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान टीम बी से युवान, दिया, अर्शिका ने हासिल किया। द्वितीय स्थान टीम सी से प्रणव, गगनीत, नक्श और तृतीय स्थान पर टीम ई से आदिरा, कार्तिक और आयुष ने हासिल किया। सीनियर वर्ग में टीम ए से तनीश, प्रांजल ने पहला स्थान हासिल किया। टीम ई से नेहल, तेजल ने दूसरा और टीम डी से याशिका, हर्ष ने तीसरा स्थान हासिल हासिल किया। कक्षा नौंवी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने स्किट से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। गणित ओलंपियाड के वरिष्ठ वर्ग में दिनेश ने पहले स्थान पर रहे। स्वप्निल ने दूसरा और गुंजन ने तीसरा स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में युवान ने पहला, हिमांशी ने दूसरा और आदिरा ने तीसरा स्थान पाया। मुख्य अतिथि बीएन शर्मा ने कहा कि विज्ञान केवल एक विषय नहीं, बल्कि बच्चों के सोचने, समझने और दुनिया को देखने का तरीका है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नवाचार की भावना जगाते हैं। अध्यक्ष रफ्तार ठाकुर ने कहा कि विज्ञान और गणित केवल विषय नहीं, बल्कि भविष्य की संभावनाएं हैं। मुख्य अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।