फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chief Minister's 'Happy Family' Scheme

Rampur Bushahar News: रोहड़ू के 2,196 गरीब परिवारों को मिला ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना का लाभ

Thu, 24 Sep 2026 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
पात्र महिलाओं को हर माह 1500 रुपये की सहायता, जरूरतमंद परिवारों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का प्रयास
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

रोहड़ू।
मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत रोहड़ू विकास खंड में अभी तक 2,196 गरीब और पात्र परिवारों को योजना से जोड़ा गया है। विधायक मोहन लाल ब्राकटा ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य अति गरीब, जरूरतमंद और वंचित परिवारों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पात्र परिवारों को हिमकेयर, सहारा योजना, स्वरोजगार, आवास सहायता, सस्ता राशन, 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली और पेंशन जैसी विभिन्न सुविधाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। योजना के तहत निर्धारित पात्रता पूरी करने वालीं 21 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। ब्राकटा ने कहा कि योजना में बेसहारा, वृद्धजन, विधवा, तलाकशुदा, एकल नारी, दिव्यांग और गंभीर बीमारी से प्रभावित परिवारों सहित 75 हजार रुपये से कम वार्षिक आय वाले जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि कोई भी पात्र परिवार आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा, स्वास्थ्य अथवा अन्य मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। विधायक ने कहा कि रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में पात्र लोगों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने पात्र परिवारों से योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अपनी पात्रता के अनुसार लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed