फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu will flag off the Sadbhavna Cycle Rally on June 10

Rampur Bushahar News: सीमावर्ती क्षेत्रों तक पर्यटकों की सैर खोलेगी रोजगार के द्वार

Sun, 25 May 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu will flag off the Sadbhavna Cycle Rally on June 10
चीन सीमा से सटे नमज्ञा गांव। स्त्रोत जागरूक पाठक
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 10 जून को सद्भावना साइकिल रैली को दिखाएंगे हरी झंडी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटकों को घूमने की परमिशन मिलने से जिलावासियों में खुशी का माहौल है। इससे चीन सीमा से सटे गांवों के ग्रामीणों के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 10 जून को किन्नौर जिला के शिपकिला ला से सीमा से सटे पर्यटन क्षेत्रों तक सद्भावना साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सरकार की यह पहल सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को विकसित करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों की अनुमति मांगी थी, जिसे रक्षा मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है। नमज्ञा के साथ डूबलिंग और पूह पंचायतों को इसका लाभ मिलेगा। नमज्ञा पंचायत के प्रधान बलदेव सिंह नेगी ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार का धन्यवाद करते हैं। लंबे समय से सरकार से मांग करते आ रहे थे। आखिरकार शिपकिला को पर्यटकों के लिए सरकार ने खोल दिया। शिपकिला ला, खाब और टाशीगंग नमज्ञा पंचायत के अधीन आते हैं। यहां की 664 जनसंख्या होने पर 190 राजस्व घर मौजूद हैं। शिपकिला ला पर्यटकों का खुलने से यहां के ग्रामीणों की आर्थिक दशा में सुधार होगा। मुख्यमंत्री से आग्रह है कि बेरोजगार युवाओं को पर्यटन स्थलों में कारोबारी गतिविधियां चलाने के लिए सरकार अनुदान पर ऋण उपलब्ध करवाए। पर्यटकों के रात्रि विश्राम की व्यवस्थाएं की जाएं। इससे नमज्ञा पंचायत के ग्रामीणों को लाभ प्राप्त होगा। शिपकिला ला, स्पीति के सीमावर्ती इलाकों लेप्चा और स्मादु से आगे हूरलिंग से पीछे ग्यू को जाने के लिए डूबलिंग-पूह नेशनल हाईवे से गुजरना पड़ता हैं। इस कारण इन पंचायतों के ग्रामीणों की आर्थिकी मजबूत हो सकती है। यहां से शिपकिला ला 36 किलोमीटर दूरी पर है। पूह के प्रधान, राजेश कुमार नेगी और डूबलिंग के प्रधान चंद्र सिंह नेगी ने बताया कि शिपकिला को पर्यटकों के लिए खोल देना सरकार का सराहनीय कदम है। इससे पर्यटकों की आवाजाही होगी और ग्रामीणों की आर्थिकी मजबूत होगी।

आधार कार्ड दिखाकर घूम सकेंगे
चीन सीमा से सटे क्षेत्र नमज्ञा गांव के पास शिपकिला, छितकुल गांव के पास रानी कंडा, स्पीति के लेप्चा और स्मादु से आगे हूरलिंग से पीछे ग्यू तक सेना को आधार कार्ड दिखाकर पर्यटक घूमने की परमिशन ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed