फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chief Minister Jairam today Rampur

रामपुर को 121 करोड़ की सौगात देंगे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

Thu, 02 Jun 2022 10:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 3 जून शुक्रवार को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को करोड़ों की सौगात देंगे। एक दिवसीय रामपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री करीब 121 करोड़ रुपये की योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

इनमें आईपीएच, लोक निर्माण विभाग और वन विभाग की 12 योजनाओं के उद्घाटन और 18 योजनाओं के शिलान्यास किए जाएंगे। रामपुर के पाटबंगला मैदान में मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे क्षेत्र के लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।
विज्ञापन

एक दिवसीय रामपुर प्रवास के दौरान शुक्रवार सुबह 10:15 मिनट पर मुख्यमंत्री वायुमार्ग से रामपुर के शिंगला हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। यहां से वे सड़क मार्ग से 11:00 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद पाटबंगला मैदान में जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। यहां वे करीब 121 करोड़ की लागत की विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। रामपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जल शक्ति विभाग की 13 पेयजल योजनाओं, लोनिवि का एई ऑफिस, आवास, सर्किट हाउस रामपुर से गो सदन तक संपर्क मार्ग, सेल्फ फाइनेंस के तहत रामपुर के वार्ड नंबर तीन में नगर परिषद की दुकानों, करांगला से कुनथ संपर्क मार्ग और बाड़ी से धौंआ संपर्क माग का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री कुर्पण खड्ड से ननखड़ी उठाऊ पेयजल योजना, उठाऊ पेयजल योजना भद्राश, करांगला पंचायत के लिए पेयजल योजना, नानण से धराली सड़क, रुंगचा से धारला, समेज से सरपारा, कोटला से कुन्नी, लालसा से बाहलीधार, लालसा से लंबानाल, ननखड़ी के आदर्शनगर में वन विभाग के निरीक्षण हट, नरैण स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस और देवठी में बने रेस्ट का हाउस का उद्घाटन करेंगे। इनमें सबसे अधिक आईपीएच विभाग की करीब 91 करोड़ की विभिन्न योजनाओं के मुख्यमंत्री शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। दोपहर 2:05 बजे वे शिंगला हेलीपैड से सुन्नी के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि मुख्यमंत्री के रामपुर प्रवास को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ट्रैफिक और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के पुख्ता बंदोबस्त पूरे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed