फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chief Minister gave gifts worth Rs 31 crore to Rampur

Rampur Bushahar News: मुख्यमंत्री ने रामपुर को 31 करोड़ की दीं सौगातें

Thu, 14 Nov 2024 08:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 08:17 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister gave gifts worth Rs 31 crore to Rampur
अंतराष्ट्रीय लवी मेला के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत करती महिलाएं।
छह विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
विज्ञापन

देर शाम अंतरराष्ट्रीय लवी मेला का किया विधिवत समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री ने रामपुर में अंतरराष्ट्रीय लवी में छह करोड़ की छह विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने रामपुर क्षेत्र के लिए 31 करोड़ रुपये का उद्घाटन किया। इसमें ननखरी की शोली पंचायत में 8.26 करोड़ का विस्तार और पुनर्निर्माण, वार्ड नंबर 9 खनेरी, रामपुर में 8.68 करोड़ की सीवरेज व्यवस्था, 2.97 करोड़ उपतहसील कार्यालय भवन सराहन और माध्यमिक पाठशाला खुन्नी, तहसील ननखड़ी में 3.11 करोड़ रुपये की विज्ञान प्रयोगशाला शामिल है।
उन्होंने ग्राम पंचायत भदावली दत्तनगर में डब्ल्यूएसएस के संवर्द्धन और 2.50 करोड़ का तहसील कार्यालय भवन ननखड़ी का शिलान्यास किया। इस मौके पर उपायुक्त अनुपम कश्यप ने मेले में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


इससे पहले लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री का रामपुर बुशहर पहुंचने पर स्वागत किया। विक्रमादित्य ने प्रदेश भर में समान विकास के लिए सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुक्खू ने क्षेत्रीय या राजनीतिक विभाजन से परे जनसेवा की भावना से काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभागों और एजेंसियों की ओर से लगाई प्रदर्शनियों के विजेताओं को पुरस्कार दिए। विभागीय प्रदर्शनी में जल शक्ति विभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 5100 रुपये और स्मृति चिन्ह जबकि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को दूसरा और पशुपालन विभाग को तीसरा स्थान मिला और रुपये प्राप्त हुए।


हस्तशिल्प प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार सोलन जिले की मंजू, द्वितीय पुरस्कार किन्नौर जिले के सुदर्शन सिंह और तृतीय पुरस्कार ऊना जिले के राजीव कुमार को दिया गया। हथकरघा प्रदर्शनी में सांगला के भीमसेन को प्रथम पुरस्कार 5100 रुपये जबकि दूसरा पुरस्कार रिकांगपिओ के धरम लाल को मिला। तीसरा पुरस्कार चासू के विद्या सागर को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed