{"_id":"69cbb3b27be44f04360cd211","slug":"chidgaon-youth-arrested-for-his-involvement-in-inter-state-drug-trafficking-network-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-157154-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा चिड़गांव का युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा चिड़गांव का युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
2 फरवरी को बरामद हुए 83 ग्राम चिट्टा के मामले में नाम आया सामने
नेटवर्क के मुख्य सरगना के साथ हुआ है 10 लाख रुपये को लेनदेन
मामले में अब तक पुलिस कर चुकी है आठ गिरफ्तारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। चिड़गांव में पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े एक स्थानीय युवक को गिरफ्तार किया है। इस युवक का नाम 2 फरवरी को बरामद किए गए 83 ग्राम चिट्टे के मामले की जांच में सामने आया है। इस मामले में अभी तक आठ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें पंजाब के मोगा और फिरोजपुर जिलों से जुड़े लोग भी शामिल हैं। आरोपी की पहचान चिड़गांव निवासी 24 वर्षीय शुभम दरकाल के रूप में हुई है। जांच में पाया है कि शुभम दरकाल अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क से सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ था। उसका सीधा संपर्क इस गिरोह के मुख्य सरगना हरदीप सिंह निवासी फिरोजपुर (पंजाब) से था। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि शुभम और हरदीप सिंह के बीच करीब 10 लाख रुपये का लेन-देन हुआ है। शुभम के मुख्य आरोपी जशनदीप के साथ भी आर्थिक लेनदेन पाया गया है। इससे उसकी भूमिका इस नेटवर्क में स्पष्ट रूप से स्थापित होती है। गौरतलब है कि यह मामला 2 फरवरी को थाना चिड़गांव में दर्ज किया गया था। पुलिस ने 83 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 45 हजार नकद बरामद किए थे। इसके बाद से पुलिस लगातार इस नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी हुई थी। एएसपी शिमला गौरव सिंह का कहना है कि शुभम दरकाल की गिरफ्तारी से नेटवर्क के और अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।