फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cherang Khad Reckongpeo, Sangla, Kinnaur

Rampur Bushahar News: कलवर्ट से कर रहे वाहन चेरंग खड्ड को पार, खतरे में जिंदगी

Wed, 23 Apr 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cherang Khad Reckongpeo, Sangla, Kinnaur
किन्नौर जिले की रिस्पा पंचायत को जोडऩे वाली चेरंग खड्ड में कलवट से चल रही यातायात व्यवस्था। बरस
पुल का निर्माण न होने से दुर्गम पंचायत रिस्पा का बरसात में कट जाता है संपर्क
विज्ञापन

पुल का निर्माण न हुआ तो सेब सीजन में बागवानों को झेलनी पड़ सकती है परेशानी
बीरबल नेगी
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर की दुर्गम पंचायत रिस्पा को जोड़ने वाली सड़क पर कलवर्ट के ऊपर से वाहन चेरंग खड्ड को पार कर रहे हैं। सरकार और लोक निर्माण विभाग वर्षों बाद भी पुल का निर्माण नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण हजारों लोग खतरे के साये में सफर करने को मजबूर हैं। करीब तीन दशक से ग्रामीण खड्ड पर पुल बनाने की मांग उठा रहे हैं। साल 1994 में करीब पांच किलोमीटर लंबी स्कीबा-रिस्पा सड़क का निर्माण किया गया। जुलाई, 2024 को बाढ़ आने से चेरंग खड्ड में दो माह तक सड़क पर यातायात ठप रहा। इससे पहले भी 2020, 2010, 2006-2007 को बरसात में बाढ़ आने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। हर बरसात में रिस्पा गांव का देश-दुनिया से संपर्क कट जाता है। ग्रामीणों को आवाजाही करने में वर्षों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, 20 नवंबर, 2021 को पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुल निर्माण की आधारशिला रखी थी। इसके बावजूद अभी तक पुल का निर्माण कार्य शुरू ही नहीं हो पाया है। बीते वर्ष भी बरसात में कलवर्ट सहित सड़क बाढ़ की चपेट में आई थी और लोक निर्माण विभाग ने कलवर्ट स्थापित कर सड़क यातायात के लिए बहाल की, लेकिन हजारों लोग डर के साये में सफर करने को मजबूर हैं।
भाजपा मंडल अध्यक्ष मूरंग जीत राम नेगी ने कहा कि पूर्व जयराम सरकार के कार्यकाल में पुल निर्माण के लिए बजट का प्रावधान और शिलान्यास किया गया था। इसके बावजूद अभी तक पुल का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। आगामी समय में सेब सीजन भी शुरू होना है। ऐसे में हजारों बागवानों को अपनी नकदी फसल को मंडियों तक पहुंचाने की चिंता सताने लगी है। रिस्पा पंचायत प्रधान राजेंद्र नेगी, मंडल उपाध्यक्ष अजय कुमार नेगी, पूर्व प्रधान जिनेंद्र पाल नेगी, बूथ अध्यक्ष अभिषेक नेगी और विनोद नेगी के अलावा कई अन्य ग्रामीणों ने सरकार, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द चेरंग खड्ड पर पुल का निर्माण करने की मांग उठाई है, ताकि हजारों लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन


पुल निर्माण को लेकर टेंडर स्वीकृति के लिए भेजा है। स्वीकृति मिलते ही पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - डीके सेन, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग कल्पा
विज्ञापन
विज्ञापन

-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed