{"_id":"66d9aacaeee98d3a33093f6b","slug":"chaupal-school-winner-in-under-19-section-level-sports-competition-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-121319-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अंडर-19 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चौपाल स्कूल रहा विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अंडर-19 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चौपाल स्कूल रहा विजेता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंस
चौपाल (रोहड़ू )। चौपाल में अंडर-19 खंड स्तरीय छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता बमटा में आयोजित की गई। समापन अवसर पर हिमाचल प्रदेश समग्र शिक्षा विभाग के विशेष प्रोजेक्ट निदेशक राजेश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। फाइनल में चौपाल स्कूल की छात्राएं ओवरऑल विजेता रहीं। इस मौके पर इस मौके पर जोन समन्वयक और राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौपाल के प्रधानाचार्य हरी शर्मा, एडीपीईओ शिमला संतोष चौहान, सह समन्वयक दिनेश स्टेटा और बमटा पंचायत के प्रधान सतीश राठौर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में वॉलीबाल, मार्चपास्ट, वन एक्ट प्ले, संस्कृत गीतिका, ग्रुप सांग और शास्त्रीय संगीत में प्रथम और फोक डांस, संस्कृत श्लोक में द्वितीय स्थान हासिल कर चौपाल स्कूल ने ओवर ऑल खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा कबड्डी के फाइनल मुकाबले में खगना ने धबास, खो-खो में सरी ने धबास और बैडमिंटन में मड़ावग ने बमटा को हराया। चौपाल स्कूल के प्रधानाचार्य हरी शर्मा ने खिलाड़ियों को ओवर ऑल चैंपियन बनने पर शुभकामनाएं दीं।