फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chaupal Hospital is struggling with poor health services, people are worried

Rampur Bushahar News: बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं से जूझ रहा चौपाल अस्पताल, लोग परेशान

Fri, 22 May 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
लंबे समय से चल रही स्टाफ की कमी, अल्ट्रासाउंड सुविधा भी नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। सिविल अस्पताल चौपाल में मूलभूत सुविधाएं न होने के कारण क्षेत्र के लोग परेशान हैं। सिविल अस्पताल चौपाल में पूरे उपमंडल से मरीज उपचार के लिए आते हैं। उन्हें सुविधाएं न होने के कारण शिमला रेफर किया जाता है। सुविधाओं के अभाव में मरीज 100 किलोमीटर दूर शिमला उपचार करने के लिए जाने को मजबूर हैं। उपमंडल मुख्यालय से लेकर प्राथमिक और उप स्वास्थ्य केंद्रों तक चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और हेल्थ वर्कर के पद खाली हैं। नागरिक अस्पताल चौपाल और नेरवा में अभी तक अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। हल्की चोट लगने पर प्लास्टर लगाने के लिए भी शिमला का रुख करना पड़ता है। आंख, कान, तक्नीशियन, स्टाफ नर्स, वार्ड नर्स, सफाई कर्मचारी समेत कई पद रिक्त पड़े हैं। रिटायर्ड कर्मचारी संघ चौपाल के महासचिव ज्ञान औक्टा ने प्रदेश सरकार से नागरिक अस्पताल चौपाल में सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने का आग्रह किया है। उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी नेरवा उज्ज्वल शर्मा ने कहा कि खाली पदों सूचना सरकार को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed