फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   chati win cricket turnament

चाटी ने दोफदा को हराकर जीती किक्रेट प्रतियोगिता

Sun, 14 Feb 2021 10:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
chati win cricket turnament
शिमला शिमला के जिला परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी विजेता टीम को सम्मातिन करती हुई। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। न्यू राइजिंग स्टार क्लब दोफदा की ओर से आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर चाटी की टीम ने कब्जा किया है। फाइनल मुकाबले में चाटी की टीम ने दोफदा को हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर शिमला जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का फाइनल मैच न्यू राइजिंग स्टार क्लब दोफदा और चाटी के बीच खेला गया। इसमें दोफदा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 80 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चाटी की टीम ने 6 ओवर में ही मैच जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। चाटी टीम के कुश को मैन ऑफ दी सीरीज चुना गया। उन्हें 24 इंच का टीवी देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में खेल का बड़ा महत्व है।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान आपस में अनुशासन का होना अति आवश्यक है, जो युवाओं के जीवन में आगे काम आता है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव राजकुमार सोनी, पंचायत प्रधान दोफदा त्रिलोक, पंचायत गौरा अध्यक्ष अजय राणा, उपाध्यक्ष दोफदा कैलाश, ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता ध्रुव शर्मा, न्यू राइजिंग स्टार क्लब दोफदा के प्रधान रविंद्र उपप्रधान हितेश, हरिओम डांटा, रविंद्र बेष्ट, सदेश जेल्टा, विजय सिंह, अनिल, सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed