फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Centenaries and youths voted on the message of strong democracy in Rampur

शतकवीरों और युवाओं ने मतदान कर दिया सशक्त लोकतंत्र का संदेश

Thu, 21 Jan 2021 10:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Centenaries and youths voted on the message of strong democracy  in Rampur
नाथपा गांव में 105 साल के हरी सिंह नेगी मतदान करते हुए। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। पंचायतीराज चुनाव के महाकुंभ के अंतिम और तीसरे चरण में मतदाताओं ने जमकर वोट दिए। विकास खंड में आयोजित आखिरी चरण में शतकवीरों और युवाओं ने अपने मत का इस्तेमाल कर सशक्त लोकतंत्र का संदेश दिया। रामपुर खंड की 12 पंचायतों में कुल 80.37 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विकास खंड की धार-गौरा पंचायत में सबसे ज्यादा 85.68 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, दत्तनगर पंचायत में एक कोरोना संक्रमित मतदाता ने भी अपने मत का इस्तेमाल किया। वीरवार को रामपुर विकास खंड की 12 पंचायतों में अंतिम चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। सुबह 8 बजे से मतदान केंद्रों में मतदाताओं का आना शुरू हो गया था और शाम चार बजे के बाद भी कई पंचायतों में मतदान का सिलसिला चलता रहा। तीसरे चरण में रामपुर में 80.37 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 12 पंचायतों के 14,500 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया। बीते दो चरणों में हुए मतदान की अपेक्षा तीसरे चरण में अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया।
विज्ञापन

वीरवार को रामपुर विकास खंड की भड़ावली पंचायत में 78.5 प्रतिशत, जबकि देवठी में 81.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दत्तनगर पंचायत में 75.54, कूहल 84.62, रचोली में 78.32, सरपारा में 80.11, शाहधार 83.09, शिंगला 77.81, गानवी 75.99, सनारसा 79.77, धार-गौरा 85.68 और फूंचा पंचायत में 83.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इनमें 7421 पुरुष और 7079 महिलाओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सुरेंद्र मोहन और बीडीओ रामपुर केआर कपूर ने बताया कि रामपुर विकास खंड की 12 पंचायतों में अंतिम और तीसरे चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इसमें कुल 14,500 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया। दत्तनगर पंचायत में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने अपने मत का इस्तेमाल किया।

रामपुर की भड़ावली पंचायत में 111 वर्षीय दामोदरू देवी और 90 वर्षीय नरेनकली कायथ ने भी मतदान कर सशक्त लोकतंत्र का संदेश दिया। पहली बार मतदान करने आए हर्षल चौहान ने पहली बार मतदान कर काफी हर्ष जताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती सभी की भागीदारी से सुनिश्चित हो सकती है। सशक्त समाज निर्माण के लिए सभी को अपने मत का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed