फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cement concrete work on the Tandi-Amarbagh road is in progress

Rampur Bushahar News: तांदी-अमरबाग सड़क पर सीमेंट कंक्रीट का काम प्रगति पर, लोगों ने जताई खुशी

Wed, 30 Sep 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। उपमंडल नित्थर में तांदी-अमरबाग सड़क पर धारटू के पास 360 मीटर हिस्से को सीमेंट कंक्रीट से पक्का करने का कार्य प्रगति पर है। सड़क के निर्माण कार्य के चलते एसडीएम निरमंड के आदेशानुसार यह सड़क 26 सितंबर से 10 अक्तूबर तक छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखी है। यह कार्य प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) स्टेज-4 के तहत किया जा रहा है। सड़क के पक्का होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुगम यातायात सुविधा मिलने की उम्मीद है। निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में भी खुशी है। लोक निर्माण विभाग नित्थर के कनिष्ठ अभियंता हिमांशु कटोच ने बताया कि इस हिस्से में पानी के कारण सड़क बार-बार खराब हो रही थी। अब सड़क निर्माण के साथ घरों से निकलने वाले पानी की निकासी की भी व्यवस्था की जा रही है, ताकि पानी सड़क पर न पहुंचे और सड़क को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य का उद्देश्य स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाना है। स्थानीय लोगों ने विभाग से कार्य को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article