फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   CBSE pattern will be implemented in Padma Student School, not Girls School

Rampur Bushahar News: कन्या स्कूल नहीं, अब पदम छात्र स्कूल में लागू होगा सीबीएसई पेटर्न

Wed, 22 Oct 2025 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
CBSE pattern will be implemented in Padma Student School, not Girls School
सीबीएसई से संबद्ध हुआ पदम छात्र स्कूल रामपुर। संवाद
सीबीएसई से संबद्ध हुआ पदम छात्र स्कूल रामपुर
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रणाली से होंगे शिक्षित
पहली से बारहवीं कक्षा तक लागू होगी सीबीएसई शिक्षा प्रणाली

सुभाष सेन

रामपुर बुशहर।
रामपुर का कन्या स्कूल नहीं, अब पदम छात्र स्कूल में सीबीएसई पेटर्न लागू होगा। ग्रामीण क्षेत्रों से यहां पहुंचने वाले विद्यार्थी अब राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रणाली के तहत शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर का सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) से संबद्ध हुआ है। केंद्र सरकार ने देश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू कर अनूठी पहल शुरू की है। हिमाचल सरकार ने सरकारी स्कूलों में भी सीबीएसई पेटर्न लागू करने का निर्णय लिया है। इनमें पहले चरण में 100 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध करने के लिए चयनित किया है। शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों की सूची भी जारी कर दी है। सरकार ने पहले रामपुर के पीएमश्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर को सीबीएसई के तहत चयनित किया गया था, लेकिन अब इसमें फेरबदल किया गया है। कन्या स्कूल में कक्षा छठी से बारहवीं कक्षा तक शिक्षा दी जा रही है, जबकि सीबीएसई के तय मानकों के अनुसार कक्षा पहली से बारहवीं तक शिक्षा दी जाएगी और कम से कम 3500 स्क्वायर फीट जगह सहित कई शर्तें शामिल हैं। इसी को देखते हुए सरकार ने पदम छात्र स्कूल को सीबीएसई से संबद्ध करने का निर्णय लिया है। इस योजना का लक्ष्य ग्रामीण और महंगा खर्च न कर सकने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर दी जा रही शिक्षा प्रणाली से जोड़ना है। छात्र स्कूल में सीबीएसई पेटर्न लागू होने से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पद्धति पर आधारित शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिलेगा। सीबीएसई एक राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रणाली है, जो छात्रों को एक मानकीकृत और सर्वांगीण पाठ्यक्रम प्रदान करता है। यह पाठ्यक्रम समग्र विकास, प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी और छात्र कौशल विकास पर जोर देता है। अब शिमला, कुल्लू और किन्नौर से रामपुर पहुंचने वाले विद्यार्थी सीबीएसई प्रणाली से शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे।


क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए यह एक लाभकारी निर्णय साबित होगा। ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रणाली से परिचित होंगे। सीबीएसई से संबंधित औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जल्द ही विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली का लाभ मिलेगा। --राजेश परमार, प्रधानाचार्य, पदम छात्र स्कूल रामपुर

सीबीएसई से संबद्ध हुआ पदम छात्र स्कूल रामपुर। संवाद

सीबीएसई से संबद्ध हुआ पदम छात्र स्कूल रामपुर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article