{"_id":"63c82bdc65256c0ff802b3f8","slug":"case-registred-against-urben-body-president-rohru-rampur-hp-news-sml434269769-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नगर परिषद अध्यक्ष ने बिजली बोर्ड के जेई से की मारपीट, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नगर परिषद अध्यक्ष ने बिजली बोर्ड के जेई से की मारपीट, केस दर्ज
विज्ञापन
रोहडू़। नगर परिषद अध्यक्ष रोहडू़ पर विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता से मारपीट पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अधिकारी ने पुलिस को दी शिकायत में नप अध्यक्ष पर मारपीट के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कनिष्ठ अभियंता प्रकाशमणि रोहडू-1 विद्युत अनुभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गंगटोली में 22 केवी एचटी लाइन रोहडू़ लोकल फिटर को शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है। इस कार्य को ठेकेदार मनोज कुमार कर रहा है। 17 जनवरी दोपहर तीन बजे उन्हें ठेकेदार का फोन आया कि नगर परिषद रोहडू के अध्यक्ष चेतन चौहान ने काम बंद करवा दिया है और आप मौके पर पहुंचे।
प्रकाशमणि ने शिकायत में आरोप लगाया है कि जैसे ही वह मौके पर पहुंचे तो वहां पर पहले से ही मौजूद नगर परिषद अध्यक्ष चेतन चौहान ने उनसे बहस शुरू कर दी और गले से पकड़कर जमीन पर पटक दिया। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
इनसेट
विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रकाशमणी की शिकायत पर पुलिस ने नगर परिषद अध्यक्ष चेतन चौहान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चमन लाल, डीएसपी रोहडू
नगर परिषद अध्यक्ष बोले, मेरे ऊपर लगे आरोप निराधार
रोहडू़ नगर परिषद के चेयरमैन चेतन चौहान ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता द्वारा उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार है। उन्होंने कोई भी मारपीट और धमकी नहीं दी है। उन्होंने कहा ही कनिष्ठ ने उनके साथ बदसलूकी की गई। इसके खिलाफ उन्होंने पुलिस में शिकायत दी है।