{"_id":"6a3a67df27fce1059807b14d","slug":"case-registered-at-rampur-police-station-under-the-ndps-act-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-163124-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कुड़ीधार में पुलिस ने 25.39 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचे तीन युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कुड़ीधार में पुलिस ने 25.39 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचे तीन युवक
विज्ञापन
पुलिस थाना रामपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, तीनों युवक 25 वर्ष से कम आयु के
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
प्रदेश में युवा पीढ़ी की नसों में चिट्टे का जहर घुलता जा रहा है। आए दिन चिट्टे के साथ युवक पकड़े जा रहे हैं। बीते दिनों ठियोग में भी ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई थी। सोमवार रात को रामपुर पुलिस ने चिट्टे के साथ तीन युवक दबोचे हैं। इन तीनों से 25.39 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। आरोपी युवकों की पहचान रामपुर तहसील के कोटी निवासी 23 वर्षीय अमन रिबाल्टा, खनेवली निवासी 25 वर्षीय प्रशांत मेहता और ननखड़ी तहसील के सुरड़ गांव निवासी 24 वर्षीय तेजस्वी के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ पुलिस थाना रामपुर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रामपुर पुलिस की डिटेक्शन टीम सोमवार रात को नीरथ क्षेत्र में गश्त कर रही थी। रात करीब 9:55 बजे जब पुलिस की टीम कुड़ीधार पहुंची, तो यहां तीन युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। पुलिस ने तीनों से जब पूछताछ शुरू की, तो वे घबरा गए। शक के आधार पर तीनों की तलाशी ली गई, तो उनसे 25.39 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने चिट्टे के साथ तीनों आरोपियों को दबोचा और पुलिस थाना रामपुर पहुंचाया। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि रामपुर थाना में तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा-21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।