फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   car accident in kinnour driver died

Rampur Bushahar News: ससुराल जा रहे युवक की कार हादसे में मौत

Thu, 04 May 2023 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Thu, 04 May 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के छोल्टू-जानी संपर्क मार्ग पर बुधवार देर रात 10:30 बजे एक कार सड़क से 150 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में एक की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही वीरवार को टापरी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करपरिजनों को सौंप दिया है।पुलिस थाना टापरी के अनुसार एप्लाइड फॉर मारुति कार में सवार चालक अनिकूल (27) पुत्र डंडूप छेरिंग गांव जानी डाकघर रामनी तहसील निचार जिला किन्नौर दो लोगों को बुधवार देर शाम टापरी से अपने गांव छोड़ने गया। गांव छोड़ने के बाद उसे अपने ससुराल सुंगरा गांव जाना था।
विज्ञापन

जब वह ससुराल सुंगरा जाने के लिए आ रहा था कि छोल्टू-जानी संपर्क मार्ग पर कोकचो नाम जगह पर कार अनियंत्रित होकर सड़क से खाई में गिर गई। यह हादसा देर रात 10:30 बजे के करीब पेश आया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना वीरवार सुबह ग्राम पंचायत रामनी के उपप्रधान अनिल कुमार नेगी ने पुलिस थाना टापरी में दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी टापरी तेन सिंह ठाकुर की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को सतलुज नदी के पास से बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है। एसडीएम भावानगर विमला वर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया और प्रशासन की ओर से फौरी राहत के तौर पर मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी किन्नौर विवेक चहल ने बताया कि छोल्टू-जानी संपर्क मार्ग में कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed