फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   candidates gave physical test for animal friend recruitment

Rampur Bushahar News: पशु मित्र भर्ती के लिए 151 अभ्यर्थियों ने दिया शारीरिक परीक्षण, 93 हुए उत्तीर्ण

Sun, 12 Apr 2026 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
candidates gave physical test for animal friend recruitment
रामपुर में रविवार को पशु मित्र भर्ती के लिए दौड़ लगाते अभ्यर्थी। संवाद
. रामपुर और कुमारसैन उपमंडल के लिए आयोजित शारीरिक परीक्षण प्रक्रिया हुई पूरी
विज्ञापन

. अब उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का होगा दस्तावेज सत्यापन, जल्द घोषित होगी तिथि
. दोनों उपमंडलों के 19 पदों के लिए 208 अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन
. रविवार को रामपुर के पुरुष अभ्यर्थियों ने भर्ती के लिए बहाया पसीना
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ग्रामीण इलाकों में पशु पालन सेवाओं को पटरी पर लाने के लिए पशु मित्र भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। रामपुर और कुमारसैन उपमंडल के अभ्यर्थियों के लिए दो दिन तक शारीरिक परीक्षण प्रक्रिया आयोजित की गई। पशु मित्रों के कुल 19 पदों के लिए 151 अभ्यर्थियों ने शारीरिक परीक्षण प्रक्रिया में भाग लिया, जिनमें से कुल 93 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। अब चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच होगी। जल्द ही इसकी तिथि भी घोषित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 208 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था। 52 महिला अभ्यर्थियों में से 33 महिला अभ्यर्थी और 99 पुरुष अभ्यर्थियों में से 60 पुरुष अभ्यर्थी आगामी चरण के लिए उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया कुमारसैन उपमंडल के 4 पदों और रामपुर उपमंडल के 15 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। शनिवार को कुमारसैन उपमंडल के अभ्यर्थियों और रामपुर उपमंडल की महिला अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था। वहीं रविवार को उपमंडल के विभिन्न इलाकों से आए युवाओं ने पाटबंगला मैदान में पसीना बहाया। भर्ती प्रक्रिया के तहत महिला अभ्यर्थियों को 10 मिनट में 1500 मीटर और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 30 मिनट में 5 हजार मीटर दौड़ पूरी करने का लक्ष्य रखा गया था। डॉ. अनिल ने बताया कि उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को आगामी चरण में दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन की तिथि पशु मित्र इंगेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष से परामर्श के बाद निर्धारित की जाएगी। कुमारसैन उपमंडल के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन कुमारसैन और रामपुर उपमंडल के अभ्यर्थियों का रामपुर में आयोजित किया जाएगा। शारीरिक परीक्षण के दौरान पशु मित्र उप समिति के अध्यक्ष नायब तहसीलदार कुमारसैन तेंजिन डोलमा और रामपुर के नायब तहसीलदार सुरेश नेगी, सदस्य सचिव एवं वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल शर्मा, ग्राउंड कमेटी में बिशेषर भलाइक, कैलाश भलूनी, काम राज हस्टा, सुशील वर्मा, रेखा, संगीता, पशु पालन विभाग, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

रामपुर में रविवार को पशु मित्र भर्ती के लिए दौड़ लगाते अभ्यर्थी। संवाद

रामपुर में रविवार को पशु मित्र भर्ती के लिए दौड़ लगाते अभ्यर्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article