फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Camps will be organized in every village of the state on Yoga Day.

Rampur Bushahar News: योग दिवस पर प्रदेश के हर गांव में लगेंगे शिविर

Fri, 24 May 2024 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Camps will be organized in every village of the state on Yoga Day.
निरमंड उपमंडल में सात दिवसीय योग शिविर में योग करते लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ब्रौ(रामपुर बुशहर)। करो योग, रहो निरोग, जो करेगा योग उसे नहीं होगा कोई भी रोग का संदेश देते हुए पतंजलि योगपीठ निरमंड के विभिन्न क्षेत्रों में योग शिविर आयोजित कर रहा है। पतंजलि योगपीठ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजेश शर्मा ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर हिमाचल के हर गांव में सात दिवसीय योग शिविर लगाए जाएंगे, जिससे लोगों में योग के प्रति जागरुकता बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि ऐसे योग शिविर निरंतर चलते रहेंगे, जिससे लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जाएगा। शुक्रवार को आयोजित योग शिविर के अंत में योग जागरुकता रैली भी निकाली गई, जिसमें सभी गांव वासियों ने अपना भरपूर योगदान दिया। इसके बाद निरमंड के महादेव स्कूल में छात्रों के परिजनों के लिए एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के प्रबंधक और किसान जिला प्रभारी रमेश ने अभिभावकों को योग करने के लिए प्रेरित किया। राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजेश शर्मा आजकल अपने रामपुर और निरमंड क्षेत्र के प्रवास पर हैं। उन्होंने बताया कि हमारा लक्ष्य यह है कि सभी गांव में योग शिविर लगा सकें और इसके लिए पतंजलि योगपीठ की ओर से सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर भी लगाया जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सभी लोग सुबह घर से बाहर निकलें और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें। इस मौके पर भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी रुक्कम राम, तहसील प्रभारी पूर्ण भारद्वाज, आनी तहसील प्रभारी खेमराज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed