फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cabinet Minister Jagat Singh Negi on stay in Kinnaur from 24th

Rampur Bushahar News: कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी 24 से किन्नौर प्रवास पर

Thu, 19 Dec 2024 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 24 से 30 दिसंबर तक किन्नौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह जनसमस्याओं को सुनेंगे व जिलाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जगत सिंह नेगी 24 दिसंबर को शाम चार बजे भावानगर पहुंचेंगे और रात्रि ठहराव फील्ड हॉस्टल भावानगर में करेंगे। 25 दिसंबर को सुबह 11ः00 बजे भावानगर फील्ड हॉस्टल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी निचार के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद शाम तीन बजे जेल भवन रिकांगपिओ और राजकीय प्राथमिक पाठशाला कश्मीर कल्पा का उद्घाटन करेंगे। कैबिनेट मंत्री 26 दिसंबर को एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भवन के सम्मेलन कक्ष में परियोजना सलाहकार समिति बैठक की अध्यक्षता करेंगे और उपायुक्त किन्नौर जिला कल्याण अधिकारी के साथ कल्याण समिति की बैठक करेंगे। 27 दिसंबर को कैबिनेट मंत्री एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भवन के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। जिला स्तरीय रोगी कल्याण समिति बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 28 दिसंबर 2024 को कैबिनेट मंत्री एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भवन के सम्मेलन कक्ष में 20 सूत्रीय कार्यक्रम बैठक की अध्यक्षता करेंगे और लाडा के सदस्य सचिव के साथ बैठक करेंगे। 30 दिसंबर को कैबिनेट मंत्री शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काफनू का उद्घाटन करेंगे और कटगांव में आयोजित किसान मेले में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री जिला शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed